Closing Bell: वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला और अंत में बाजार लाल निशान में बंद हुआ। निफ्टी जहां 17700 के नीचे फिसला। वहीं सेंसेक्स में करीब 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। हालांकि इंपोर्ट पर रोक वाली तीसरी लिस्ट से पहले डिफेंस शेयरों में आज जोरदार तेजी रही। BEL F&O का टॉप गेनर रहा। वहीं HAL, BEML, BDL में भी रौनक देखने को मिली।
ब्रॉडर मार्केट पर नजर डालें तो बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 0.42 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 575.46 अंक यानी 0.97 फीसदी की गिरावट के साथ 59,034.95 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 168.10 अंक यानी 0.94 फीसदी टूटकर 17640 के स्तर पर बंद हुआ।
Market open: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। 09:02 बजे सेंसेक्स 300.57 अंक यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 59,309.84 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 74.45 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 17,733.20 के स्तर पर नजर आ रहा है।
Market at pre-open: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में बाजार में कमजोरी देखने को मिल रही है। 09:02 बजे सेंसेक्स 111.90 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 59498.51 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 87.70 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 17720.00 के स्तर पर नजर आ रहा है।
वीकली एक्सपायरी के दिन ग्लोबल संकेत कमजोर
वीकली एक्सपायरी के दिन ग्लोबल संकेत कमजोर दिख रहे हैं। एशिया पर दबाव बना हुआ है। SGX NIFTY करीब 100 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। फेड मिनट्स में सख्त मॉनेटरी पॉलिसी के संकेत से अमेरिकी बाजारो में भी गिरावट देखने को मिली है। NASDAQ कल 2 फीसदी से ज्यादा फिसलकर बंद हुआ था। आज DOW FUTURES पर चौथाई फीसदी का दबाव है।
फेड ने तेजी से बैलेंसशीट कम करने के संकेत दिए हैं। सख्त मॉनेटरी पॉलिसी के भी संकेत आए हैं। फेड सिस्टम से 95 अरब डॉलर निकालेगा। वहीं, बॉन्ड से 60 अरब डॉलर निकालेगा। मॉरगेज वाले सिक्योरिटी से 35 अरब डॉलर निकालेगा। मई से 3 चरणों में बैंलेसशीट में कमी की शुरुआत होगी।
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी
क्रूड के मोर्चे पर थोड़ी राहत मिली है। सप्लाई बढ़ेन की संभावना से कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई है। ब्रेंट 102 डॉलर के पास आ गया है। अमेरिका के बाद दूसरे बड़ी खपत वाले देश भी रिजर्व से क्रूड जारी करेंगे।
बंधन बैंक खरीदेगा IDFC का MF कारोबार
बंधन बैंक consortium, IDFC का म्युचुअल फंड कारोबार खरीदेगा । 4500 करोड़ रुपये में सौदा होगा । IDFC के बोर्ड ने डील को मंजूरी दी । मनीकंट्रोल की खबर पर मुहर लगी है।
.टाइटन Q4 अपडेट- ज्वेलरी रेवेन्यू में 4% की कमी
चौथी तिमाही में TITAN के ज्वेलरी बिजनेस रेवेन्यू में 4 परसेंट की कमी आई है। कोविड संकट और गोल्ड की ऊंची कीमतों का असर दिखा है। वही, GODREJ CONSUMER के अपडेट के मुताबिक Q4 में डबल डिजिट सेल्स ग्रोथ संभव है।
CNBC-आवाज़ एक्सक्लूसिव खबर के मुताबिक जी एंटरटेनमेंट में आज बड़ी ब्लॉक डील संभव है। , Invesco अपना 7.8% हिस्सा बेच सकता है। सौदे 270 से 290 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हो सकते हैं।