कैसी रह सकती है आज बाजार की चाल
Choice Broking के पलक कोठारी की सलाह
निफ्टी आठवें दिन 17,000-17,400 के दायरे में कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। इंडेक्स हरे निशान में खुला लेकिन दिन के निचले स्तर 17,235.70 पर आ गया और बाद में 103.30 अंक चढ़कर 17,325.30 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी आज के सेशन में 35,847.40 पर बंद हुआ।
तकनीकी रूप से निफ्टी रेजिस्टेंस लेवल के पास और 50-day simple moving average के ऊपर कारोबार कर रहा है। इससे ये और मजबूती का संकेत देता है।इंडेक्स ने डेली चार्ट पर एक हैमर कैंडलस्टिक बनाया, जो काउंटर में मजबूती की पुष्टि करता है।निफ्टी को 17,000 के आसपास सपोर्ट मिल सकता है, जबकि ऊपर की तरफ 17,400 तत्काल रेजिस्टेंस दिखाई दे सकता है।बैंक निफ्टी को 35,300 पर सपोर्ट और 36,500 पर रेजिस्टेंस नजर आता है।
LKP Securities के रूपक डे की सलाह
निफ्टी 17,330 के रेजिस्टेंस के नीचे बंद हुआ। डेली चार्ट पर हैमर कैंडल पैटर्न के बाद बेंचमार्क इंडेक्स में रिकवरी देखने को मिली।निफ्टी में 17,330 पोलारिटी प्वाइंट बनता हुआ नजर आ सकता है।इसके आगे 17,330 के पार एक निर्णायक मूव से एक मजबूत रैली देखने को मिल सकती है। इसमें नीचे की तरफ 17,200 पर अहम सपोर्ट दिख रहा है।