Closing Bell: खराब ग्लोबल संकेतों ने बाजार का मूड बिगाड़ा है। वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स, निफ्टी आज 2.5% से ज्यादा की गिरावट लेकर बंद हुए। आज के कारोबार में IT, मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली। वहीं बैंकिंग, ऑटो, रियल्टी, तेल-गैस, फार्मा शेयरों पर दबाव देखने को मिला।
मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली का दब
इस Multibagger stock ने किया स्टॉक स्पिल्ट का ऐलान, 1:10 के अनुपात में बांटेगी शेयर
स्टील एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (SEIL) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कंपनी के शेयरों 1:10 के अनुपात में बांटने (Stock Split) का फैसला किया है। कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। इस फैसले पर अभी सलाना जनरल मीटिंग (AGM) के दौरान शेयरहोल्डरों की मंजूरी लिया जाना बाकी है।
Steel Exchange शेयर बाजार उन खास कंपनियों की सूची में शामिल है, जिसने पिछले एक साल में अपने निवेशकों को दोगुने से अधिक या मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में स्टील एक्सचेंज के शेयरों की कीमत 66 रुपये से बढ़कर 145 रुपये के स्तर पर पहुंच गई है और इस दौरान इसने करीब 120 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 6 महीने में इसने अपने निवेशकों को करीब 85 फीसदी का रिटर्न दिया है। हालांकि पिछले एक महीने में इसमें करीब 35 की गिरावट आई है।
MCX। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) देश के जाने माने कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) के शेयरों को लेकर बुलिश है। एमसीएक्स के शेयर करीब 1 साल से कंसोलिडेशन के दौर में नजर आ रहे है। पिछले 1 साल के दौरान एमसीएक्स के शेयरों में करीब 21 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं 2022 में भी अब तक यह शेयर करीब इतना ही टूटा है।
एमसीएक्स एक डिविडेंड पेइंग स्टॉक साबित हुआ है। इसने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 174 फीसदी के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का मनना है कि यह स्टॉक जल्द ही कंसोलिडेशन के दौर से बाहर आएगा और इसका भाव 1715 रुपये के आसपास जाता नजर आएगा। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि लॉन्ग टर्म में यह स्टॉक वर्तमान स्तर से 40 फीसदी का अपसाइड दिखा सकता है।आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एमसीएक्स पर की रेटिंग Add से बढ़ाकर BUY कर दी है और इसके लिए टारगेट भी 1,650 रुपये से बढ़ाकर 1,715 रुपये कर दिया है।
LIC का क्या होगा? 845 रुपये रह गया शेयर का भाव
LIC के शेयरों का आखिर क्या होगा? इस आईपीओ में बोली लगाने वाले इनवेस्टर्स की चोट पर मरहम कौन लगाएगा? गुरुवार को यह शेयर 3.55 फीसदी गिरकर 845 रुपये पर आ गया। कंपनी ने इनवेस्टर्स को 949 रुपये के प्राइस पर शेयर अलॉट किए थे। इश्यू प्राइस से यह शेयर 104 रुपये गिर गया है। एलआईसी ड्रीम आईपीओ था। फिर, इसकी ऐसी हालत क्यों हो रही है?
एलआईसी ने अपने पॉलिसीहोल्डर्स को ही सबसे ज्यादा चूना लगाया है। दरअसल, उसने पॉलिसीहोल्डर्स को प्रति शेयर 60 रुपये का डिस्काउंट दिया था। एक तो देश की सबसे बड़ी और पुरानी इंश्योरेंस कंपनी के रूप में एलआईसी का दमदार ब्रांड और दूसरा यह डिस्काउंट। दोनों ने मिलकर पॉलिसीहोल्डर्स पर जादू कर दिया। उन्होंने जमकर इस आईपीओ में बोली लगाई। पॉलिसीहोल्डर्स का कोटा छह गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो गया। 60 रुपये डिस्काउंट के बाद उन्हें एक शेयर का प्राइस 889 रुपये पड़ा। अब 845 रुपये भाव आ जाने पर उनके पास इस शेयर को रखने के अलावा दूसरा कोई ऑप्शन नहीं है।
GST Council की सिफारिशें लागू करने को राज्य और केंद्र बाध्य नहीं, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) काउंसिल की सिफारिशें लागू करना राज्यों या केंद्र के लिए बाध्यकारी नहीं है। इनका महत्व सिर्फ प्रोत्साहित करने वाला या प्रेरणा देने वाला है।कोर्ट ने कहा, संसद के साथ-साथ राज्य विधानसभाओं के बार जीएसटी (GST) पर कानून बनाने की समान और समकालिक शक्तियां हैं। दो संघीय इकाइयों के बनाए गए कानूनों के बीच विरोध की स्थिति में काउंसिल उपयुक्त सलाह दे सकती है। बेंच ने कहा कि ऐसी स्थिति में, “जीएसटी काउंसिल (GST Council) को व्यावहारिक समाधान निकालने के लिए सामंजस्यपूर्ण तरीके से काम करना चाहिए।”
Sensex 1300 अंक लुढ़का, इनवेस्टर्स के 5 लाख करोड़ डूबे
स्टॉक मार्केट में इतना उतार-चढ़ाव शायद ही पहले कभी दिखा हो। एक दिन सेंसेक्स 1000 अंक चढ़ता है तो अगले दिन 1000 अंक गिर जाता है। गुरुवार को स्टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट आई। पहले यह 1000 अंक गिरा। फिर दोपहर तक गिरावट बढ़कर 1300 अंक से ज्यादा हो गई। इससे इनवेस्टर्स के कुछ ही देर में करीब 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गए। स्टॉक मार्केट इन दिनों इनवेस्टर्स के लिए पहेली बन गया है। उन्हें समझ में नहीं आ रहा आखिर मार्केट कहां जा रहा है।
गुरुवार को आई गिरावट से बीएसई का मार्केट कैप कारोबार शुरू होने के करीब दो घंटे बाद 4.73 लाख करोड़ रुपये गिरकर 251 लाख करोड़ रुपये पर आ गया। बाद में गिरावट और बढ़ गई। दिन में 13:21 बजे सेंसेक्स 1,370 अंक यानी 2.43 फीसदी गिरकर 52,889 अंक पर था। NSE का निफ्टी 50 भी 2.49 फीसदी यानी 403 अंक गिरकर 15,836 अंक पर था। बीते एक महीने में निफ्टी 6 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है। इस दौरान सेंसेक्स में 5.81 फीसदी की गिरावट आई है।
JPMorgan की 4 आईटी स्टॉक्स पर है नजर, करा सकते है बंपर कमाई
जेपी मॉर्गन (JPMorgan) 4 भारतीय आईटी स्टॉक्स पर बुलिश नजर आ रहा है। हाल ही में जारी अपने एक नोट में जेपी मॉर्गन Infosys,Tech Mahindra, Mphasis और Persistant Systems को लेकर अपना बुलिश नजरिया जाहिर किया है। जेपी मॉर्गन का मानना है कि Infosys के कारोबार में आगे जोरदार तेजी देखने को मिलेगी। वहीं Tech Mahindra को 5G साइकिल में आने वाली तेजी का फायदा मिलेगा और इसके मार्जिन में बढ़ोतरी होती नजर आएगी। वहीं Mphasis और Persistant Systems पर ब्रोकरेज हाउस की राय है कि यह आईटी इंडस्ट्री के सबसे डिफेसिव दांव है। आगे के लिए इनकी ग्रोथ संभावनाए काफी मजबूत है। जेपी मॉर्गन के एनालिस्ट का मानना है कि आगे इंफोसिस की ग्रोथ अपने सेक्टर में लीड करती नजर आएगी। किसी गिरावट में इस स्टॉक में खरीदारी का अच्छा मौका होगा। कंपनियों द्वारा आईटी सेक्टर पर किए जाने वाले निवेशक का इंफोसिस को बड़ा फायदा मिलता नजर आएगा।
DR REDDYS Q4। वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 362 करोड़ रुपये से घटकर 88 करोड़ रुपये पर रहा है। कंसो आय 5,437 करोड़ रुपये पर रही है। चौथी तिमाही में कंपनी ने 30/Sh फाइनल डिविडेंड का एलान किया है। चौथी तिमाही में कंपनी का EBITDA मार्जिन 23.9% पर रहा है जबकि EBITDA 1,298 करोड़ रुपये पर रहा है।
Tata Power: कोविड महामारी की शुरुआत में भारतीय शेयर बाजार ने 23 मार्च, 2020 को अपना बॉटम छूआ था। उसके बाद बाजार में शानदार पुलबैक रैली दिखी और बड़ी संख्या में मल्टीबैगर स्टॉक्स सामने आए। टाटा पावर (Tata Power) का शेयर भी उन्हीं में से एक है। पिछले दो साल के दौरान टाटा पावर का शेयर 30 रुपये से 229 रुपये तक का सफर तय करते हुए लगभग 700 फीसदी का दमदार रिटर्न दे चुका है।
वर्ष 2022 की बात करें तो शेयर में लगभग 2.50 फीसदी की मजबूती रही है। वहीं छह महीने की बात करें शेयर की कीमतें लगभग फ्लैट बनी हुई हैं। पिछले एक साल में टाटा पावर के शेयर में निवेशकों को लगभग 120 फीसदी का रिटर्न मिला है और शेयर 104 रुपये से 129 रुपये तक सफर तय कर चुका है।
Cryptocurrency Prices Today May 19: आज क्रिप्टोकरेंसी बाजार में बिटकॉइन 30,000 डॉलर के नीचे कारोबार करता नजर आया। दुनिया की सबसे बड़ी और मशहूर क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 2 प्रतिशत से अधिक गिरकर 29,163 डॉलर पर कारोबार करती नजर आई। ये इस साल 36 फीसदी से अधिक गिर चुकी है। अपने अब तक के नवंबर 2021 के पीक 69,000 डॉलर से काफी पीछे है। दूसरी ओर ईथर एथेरियम ब्लॉकचेन से जुड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर 4% से अधिक गिरकर 1,951 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। ईथर, दूसरी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। Dogecoin की कीमत आज 0.08 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। जबकि, शीबा इनु भी 5% से अधिक गिरकर 0.000012 डॉलर पर दिखाई दिया। Solana, Cardano, Avalanche, Polygon, Stellar, XRP, Polkadot, Tron, Litecoin, Uniswap में बीते 24 घंटों में गिरावट नजर आई। Terra (Luna) में भी गिरावट का दौर जारी है। ये 20 फीसदी से अधिक क्रैश कर गया और 0.00014 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया।
MARUTI SUZUKI। हरियाणा सरकार और मारुति के बीच बड़ा करार हुआ है। हरियाणा सरकार, मारुति सुजुकी और SuzukiMotorcycles के बीच करार हुआ है। कंपनी हरियाणा के रोहतक में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू करेगी । जमीन एलॉटमेंट पर हरियाणा सरकार के साथ MoU प्रोग्राम की शुरुआत की है। कंपनी को हरियाणा के IMT Kharkhoda में 800 एकड़ जमीन एलॉट हुआ है। Maruti Suzuki और Suzuki Motorcycles के लिए जमीन एलॉट किए गए। मारुति सुजुकी Kharkhoda प्लांट में `18,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। मारुति सुजुकी Kharkhoda प्लांट में 15,000 लोगों को नौकरियां देगी। Suzuki Motorcycles, Kharkhoda प्लांट में ` 1,466 करोड़ रुपये निवेश करेगी
Gold rates today : वैश्विक संकेतों की तर्ज पर गुरुवार को भारतीय बाजारों में सोने और चांदी में गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 0.13 फीसदी की कमजोरी के साथ 50,158 रुपये प्रति 10 ग्राम बना हुआ है, वहीं सिल्वर फ्यूचर्स 60,697 रुपये प्रति किग्रा के स्तर पर है। सोना पिछले कई दिनों से तीन महीने के निचले स्तर के आसपास बना हुआ है।मार्च की शुरुआत में 56,000 रुपये के स्तर के नजदीक पहुंचने के बाद फेड की सख्त पॉलिसी के चलते सोने पर दबाव बना हुआ है। अमेरिका में ऊंची शॉर्ट टर्म इंटरेस्ट रेट्स और बॉन्ड यील्ड्स से बुलियन की होल्डिंग की अपॉर्च्युनिटी कॉस्ट बढ़ गई है। वहीं डॉलर में मजबूती से दूसरी करेंसी वाले बायर्स के लिए सोना कम आकर्षक रह गया है।
इंट्राडे में कमाई के लिए इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव
Anand Rathi के मेहूल कोठारी की इंट्राडे कॉल
Aurobindo Pharma: 550-560 रुपये के स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 625 रुपये, स्टॉपलॉस 520 रुपये
Indus Towers:195-200 रुपये के स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 218 रुपये, स्टॉपलॉस 187 रुपये
IIFL Securities के अनुज गुप्ता की इंट्राडे कॉल
Adani Power: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 305 रुपये, स्टॉपलॉस 278 रुपये
Tata Teleservices (Maharashtra) Limited or TTML:वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 155 रुपये, स्टॉपलॉस 128 रुपये
Bonanza Portfolio के रोहित सिंघरे की इंट्राडे कॉल
Gujarat Gas: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 610 रुपये, स्टॉपलॉस 560 रुपये
Profitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर की इंट्राडे कॉल
Godrej Consumer Products: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 880 रुपये, स्टॉपलॉस 810 रुपये
Share Market Live Update- आज के बाजार की चाल पर नजर डालें तो कमजोर ग्लोबल संकेतों से बाजार में तेज बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी 15900 के करीब कारोबार कर रहा है। INFOSYS, RIL, TCS और HDFC बैंक ने दबाव बनाया है। वहीं मिडकैप शेयर भी फिसले है। वहीं NIFTY IT INDEX सबसे ज्यादा 4% फिसला है। मेटल, सरकारी बैंक और रियलिटी सेक्टर में भी कमजोरी देखने को मिल रही हैं। इस बीच कमजोर बाजार में भी अच्छे नतीजों के दम पर ITC ने कमाल किया है। शेयर 3% से ज्यादा ऊपर कारोबार कर रहा है। शेयर करीब 3 साल के शिखर पर पहुंचा है।
Bonanza Portfolio के रोहन पाटिल आज के दो बाय कॉल जिनमें 2-3 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई
Godrej Consumer Products: Buy | LTP: Rs 830.40 | गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में 800 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 875 के टार्गेट के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 5.4 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
Tata Elxsi: Buy | LTP: Rs 8,437.70 | टाटा एलेक्सी में 8000 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 9040 रुपए के टार्गेट के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 7.20 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
Aether Industries IPO: प्राइस बैंड 610-642 रुपए प्रति शेयर तय
स्पेशियालिटी केमिकल कंपनी एथर इंडस्ट्रीज ने अपने आईपीओ (IPO) का प्राइस बैंड 610-642 रुपए प्रति शेयर तय किया है। इसके पहले कंपनी ने बताया था कि इसका आईपीओ 24 मई को खुल कर 26 मई को बंद होगा। इस आईपीओ के तहत शेयरों का आबंटन 31 मई को हो सकता है। निवेशकों के खाते में इन शयरों के 2 को आ जाने की उम्मीद है। जबकि कंपनी के शेयर 3 जूम को एनएसी और बीएसी पर लिस्ट हो सकते हैं।
इस आईपीओ में 627 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और 28.2 लाख शेयरों का ऑफर फार सेल होगा जिसके तहत शेयरहोल्डर और प्रोमोटर अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। कंपनी की इस आईपीओ के जरिए 801 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है।
नतीजों के बाद ITC के शेयर पर क्या है दिग्गज ब्रोकरेज हाउस का राय
जेपी मॉर्गन
ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने ITC पर अपनी ओवरवेट रेटिंग की राय दी है। ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक के लिए 305 रुपये का टारगेट दिया है। जेपी मॉर्गन का कहना है कि सिगरेट EBIT के लिहाज से FY23 सॉलिड रहने की उम्मीद है। जिसे देखते हुए ब्रोकरेज फर्म ने FY23/24 के लिए इसका EPS अनुमान 3-5% बढ़ाया है।
JEFFERIES
ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने ITC पर Buy रेटिंग देते हुए इस स्टॉक के लिए 305 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि चौथी तिमाही के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे है। हर सेगमेंट में मार्जिन में बढ़त देखने को मिली है। कंपनी ने इस तिमाही में सिगरेट और FMCG में स्मार्ट गेन हासिल किया है।
Petrol-Diesel Price on 18th May : सरकारी तेल कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने आज बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। रेट लगातार 42वें दिन से स्थिर बने हुए हैं। आखिरी बार दाम 6 अप्रैल को बढ़ाए गए थे। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 105 रुपये के पार है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल का रेट 120 रुपये के पार पहुंचा हुआ है।ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के मुताबिक आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 96.67 रुपये है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये और डीजल की कीमत 104.77 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 110.85 रुपये और 100.94 रुपये प्रति लीटर हैं। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 115.12 रुपये और डीजल की कीमत 100.94 रुपये प्रति लीटर रही।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16168 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 16095 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 16356 फिर 16472 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 33980और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 33797 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 34501 फिर 34839 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
19 मई को NSE पर 4 स्टॉक F&O बैन में हैं। इनमें Delta Corp, GNFC, Indiabulls Housing Finance, और Punjab National Bank के नाम शामिल हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
आज आने वाले नतीजे
आज यानी 19 मई 2022 को HPCL, Ashok Leyland, Bosch, Chambal Fertilisers & Chemicals, Container Corporation of India, Endurance Technologies, Gland Pharma, Dr Reddy's Laboratories, Godrej Consumer Products, Novartis India, Ramco Systems, Punjab & Sind Bank, Rossari Biotech, Ujjivan Financial Services और Suryoday Small Finance Bank के मार्च तिमाही के नतीजे आएंगे
आगे कैसे रह सकती है बाजार की चाल
Sharekhan के गौरव रत्नपारखी का कहना है कि निफ्टी आज बढ़त के साथ खुला और इसमें पॉजिटिव मोमेट कायम रहा लेकिन 16,400 के पास पहुंचने के बाद यह एक बार फिर लड़खड़ा गया और मुनाफावसूली हावी हो गई। हाल में आई बढ़त के इंटरनल स्ट्रक्चर से संकेत मिलता है कि 18 मई यानी आज की नेगेटिव क्लोजिंग एक हल्का ठहराव है। बाजार में शॉर्ट टर्म के पुलबैक अभी भी कायम है। निफ्टी के 16,200 के आसपास नई खरीदारी देखने को मिल सकती है। ऐसे में हल्की फुल्की गिरावट को शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग के नजरिए से खरीद का मौका समझना चाहिए। निफ्टी का शॉर्ट टर्म टारगेट 16,500 रुपये का है जबकि 16,000 पर इसके लिए शॉर्ट टर्म सपोर्ट है।
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि आज बाजार शुरुआती बढत को कायम रखने में सफल नहीं रहा और सीमित दायरे में कारोबार करने के साथ हल्की गिरावट पर बंद हुआ। एफआईआई की तरफ से हो रही लगातार बिकवाली निवेशकों के दिमाग पर हावी है। इसके अलावा बढ़ती ब्याज दरों के कारण ग्रोथ पर दबाव की आशंका भी बाजार सेटिमेंट पर नेगेटिव असर डाल रही है। डेली चार्ट पर निफ्टी ने एक छोटा बियरिश हैमर कैडलिस्टिक बनाया है। जो नियर फ्यूचर में इसके दायरे में बंधे रहने की और संकेत कर रहा है।
डे ट्रेडर्स के लिए अब 16,200-16,150 पर अब अहम सपोर्ट नजर आ रहा है। अगर निफ्टी यह सपोर्ट तोड़कर ऊपर जाता है तो आगे हमें इसमें 16,400-16,450 का लेवल देखने को मिल सकता है। वहीं अगर निफ्टी 16,150 के नीचे फिसलता है तो यह कमजोरी 6,050-16,000 के स्तर पर जा सकता है।
ग्लोबल मार्केट में भारी गिरावट
ग्लोबल मार्केट से संकेत खराब नजर आ रहा है। एशिया में कमजोरी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY में 320 POINTS की भारी गिरावट दिखा रहा है। महंगाई और पॉलिसी सख्ती की चिंता से अमेरिकी बाजारों में 2 साल की सबसे बड़ी बिकवाली देखने को मिल रही है। कल DOW 1150 अंक से ज्यादा फिसलकर बंद हुआ था । ALL TIME HIGH से अब तक NASDAQ 30 परसेंट गिर चुका है।