Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार आज यानी बुधवार 12 अप्रैल को लगातार आठवें दिन तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स में जहां 235 अंकों की उछाल आई। वहीं निफ्टी करीब 100 अंक उछलकर 17,800 के पार चला गया। एनालिस्ट्स के मुताबिक, ग्लोबल बाजारों में तेजी और विदेशी निवेशकों की ओर से लगातार खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला है। आज के कारोबार में सबसे अधिक तेजी फार्मा, आईटी, टेक और ऑटो शेयरों में देखने को मिली। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.57 फीसदी और 0.41 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। इस तेजी के चलते निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।
कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 235.05 अंक या 0.39% की बढ़त के साथ 60,392.77 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 99.45 अंक या 0.56% की तेजी के साथ 17,821.75 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों को 1.18 लाख करोड़ का मुनाफा
सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी इंफोसिस (Infosys) के शेयरों में सबसे अधिक 4.64 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद टाटा मोटर्स (Tata Motors), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), एशियन पेंट्स (Asian Paints) और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये करीब 1.46% से लेकर 2.62% तक की तेजी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट
वहीं सेंसेक्स के बाकी 13 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयरों में सबसे अधिक 1.78% की गिरावट रही। इसके बाद एनटीपीसी (NTPC), नेस्ले इंडिया (Nestle India), अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) और आईटीसी (ITC) के शेयरों में सबसे अधिक फिसलन रही और ये करीब 0.74% से लेकर 1.43% तक की गिरावट के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,615 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,085 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,414 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 116 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।