Share Market Outlook 2025: बाजार के लिए मुश्किल लेकिन मुनाफे वाला होगा ये साल, इंडेक्स के लिए 2 लेवल होंगे सबसे अहम

अनुज सिंघल ने आगे कहा कि दूसरी छमाही में निजी बैंकों में शानदार मुनाफा बन सकता है। कई वजहों से 2024 में प्राइवेट बैंक इंडेक्स फ्लैट रहा। 2025 की दूसरी छमाही में FIIs की वापसी हो सकती है। केमिकल सेक्टर इस साल के लिए डार्क हॉर्स साबित हो सकता है

अपडेटेड Jan 01, 2025 पर 8:36 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज सिंघल ने कहा कि कुछ सेक्टर्स हैं जो आपके पोर्टफोलियो में होने चाहिए। IT, फार्मा रिलेटिव स्ट्रेंथ दिखा रहे हैं, घरेलू सुस्ती का असर नहीं होगा।

बाजार के आगे के चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि 2025 काफी मुश्किल लेकिन मुनाफे वाला साल हो सकता है। Q3 नतीजों के चलते 2025 काफी सतर्क नजरिए से शुरू हो सकता है। ज्यादा एनालिस्ट के मुताबिक Q3 नतीजे खराब हो सकते हैं। CY25 की पहली तिमाही के लिए बजट सबसे अहम ट्रिगर है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक Q4FY25 में रिकवरी और Q1FY26 में ग्रोथ शुरू हो सकती है। ज्यादातर एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस साल 10-12% रिटर्न भी अच्छे होंगे। 2025 का दूसरा हाफ बाजार के लिए अच्छा हो सकता है। 2025 के दूसरे हाफ में निफ्टी नया हाई लगा सकता है। ट्रेडर्स स्क्रीन का सम्मान करें और दोनों तरफ की ट्रेड लें। निवेशक अपना फॉर्मूला याद रखें- DIP और SIP का इस्तेमाल करें।

निफ्टी: पहले 23000 या 24,000?

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए अब 2 लेवल सबसे अहम हैं। नवंबर का निचला स्तर 23,260 और 23,875 का 200 DMA बड़े ट्रेंड के लिए 23,260 के नीचे या 23,875 के ऊपर बंद होना चाहिए। 23,000 टूटा तो 21,800-22,000 के लेवल खुल जाएंगे। 24,000 के पार निकले तो 24,500-24,800 का रास्ता खुल जाएगा।


 

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी का पहला सपोर्ट 23,450-23,500 (कल का निचला स्तर, ऑप्शन डाटा) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 23,250-23,350 (नवंबर का निचला स्तर) पर है। पहला रजिस्टेंस 23,700-23,750 (ऑप्शन डाटा) पर है। वहीं पहला रजिस्टेंस 23,850-23,900 (200 DMA) पर है। आज वॉल्यूम काफी कम होंगे। ज्यादातर FIIs आज छुट्टी पर होंगे। दोनों तरफ ट्रेड करें और सख्त SL लगाएं।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि पिछले दो दिन से निफ्टी बैंक का निचला स्तर ठीक 200 DMA पर है। पहला सपोर्ट 50,600 (200 DMA, कल का निचला स्तर) पर है। बड़ा सपोर्ट 49,800-50,000 (नवंबर का निचला स्तर) पर है। जबकि पहला रजिस्टेंस 50,950-51,050 (कल का हाई) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 51,400-51,600 (ऑप्शन डाटा) पर रहा। खरीदारी का जोन 50,700-50,800 पर है इसके लिए 50,550 का स्टॉपलॉस लगाए। बिकवाली का जोन 51,050-51,250 पर है और इसके लिए SL 51,400 पर लगाए।

Stock Market Live Updates: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।