बाजार के आगे के चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि 2025 काफी मुश्किल लेकिन मुनाफे वाला साल हो सकता है। Q3 नतीजों के चलते 2025 काफी सतर्क नजरिए से शुरू हो सकता है। ज्यादा एनालिस्ट के मुताबिक Q3 नतीजे खराब हो सकते हैं। CY25 की पहली तिमाही के लिए बजट सबसे अहम ट्रिगर है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक Q4FY25 में रिकवरी और Q1FY26 में ग्रोथ शुरू हो सकती है। ज्यादातर एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस साल 10-12% रिटर्न भी अच्छे होंगे। 2025 का दूसरा हाफ बाजार के लिए अच्छा हो सकता है। 2025 के दूसरे हाफ में निफ्टी नया हाई लगा सकता है। ट्रेडर्स स्क्रीन का सम्मान करें और दोनों तरफ की ट्रेड लें। निवेशक अपना फॉर्मूला याद रखें- DIP और SIP का इस्तेमाल करें।
