Share Market Rally: कच्चे तेल में उबाल के बावजूद एफएमसीजी सेक्टर की रौनक और FIIs को LTCG पर टैक्स में राहत के प्रस्ताव पर आज भी सेंसेक्स और निफ्टी की मजबूत शुरुआत हुई। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 729 प्वाइंट्स उछल पड़ा तो निफ्टी भी 23600 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट में रौनक है लेकिन मिडकैप स्पेस में अधिक। निफ्टी मिडकैप 100 में आधे फीसदी से अधिक बढ़त है तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 में फिलहाल बढ़त हल्की है। इस माहौल में शुरुआती कारोबार में ही बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब ₹2 लाख करोड़ बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में करीब ₹2 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है।
