Share Market Rally: 25 साल में पहली बार लगातार आठ हफ्ते तक टूटने के बाद अब इस हफ्ते की शुरुआत में मार्केट में शानदार रौनक रही। एशियाई बाजारों में रौनक, अमेरिकी जॉब्स के कमजोर आंकड़े और कच्चे तेल की सप्लाई बढ़ने से घरेलू मार्केट को सपोर्ट मिला। सेंसेक्स 700 प्वाइंट्स से ऊपर चढ़ गया तो निफ्टी भी 22600 के पार चला गया। ब्रोडर लेवल पर भी अच्छी रौनक है और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में करीब 1% की तेजी है।
अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 10:51 AM पर सेंसेक्स 231.03 प्वाइंट्स यानी 0.32% की बढ़त के साथ 72,140.73 और निफ्टी भी 66.05 प्वाइंट्स यानी 0.29% की मजबूती के साथ 22,488.00 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 722.23 प्वाइंट्स चढ़कर 72,631.93 और निफ्टी 199.85 प्वाइंट्स उछलकर 22,621.80 तक पहुंच गया था।
Share Market Rally: ये है वजह
अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध में तेल के इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचने के बावजूद पश्चिमी एशिया से कच्चे तेल का निर्यात बढ़ रहा है और जी-7 देशों के अपने तेल भंडार से 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने की मंजूरी से सप्लाई को सपोर्ट मिला है। इससे कच्चे तेल पर दबाव पड़ा और ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क गिरकर प्रति बैरल $102 के नीचे आया, जिससे मार्केट को सपोर्ट मिला।
इंडेक्स हैवीवेट और देश में प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े लेंडर एचडीएफसी बैंक के एमडी और सीईओ के तौर पर अनूप बागची को चुने जाने का मार्केट ने स्वागत किया।
एसेंचर की चौथी तिमाही जुलाई-सितंबर 2026 के कारोबारी नतीजे ने घरेलू मार्केट में आईटी शेयरों को सपोर्ट दिया। 1 अक्टूबर को एसेंचर के शेयर 22% उछल पड़े थे, जो इसके लिए अब तक का सबसे बेहतरीन दिन साबित हुआ। एसेंचर के शेयरों को रेवेन्यू के उम्मीद से मजबूत ग्रोथ के अनुमान से सपोर्ट मिला क्योंकि इसने एआई के चलते आईटी कंसल्टिंग बिजनेस पर झटके की आशंका को फीका किया है।
अमेरिका में रोजगार के कमजोर आंकड़े
सितंबर में अमेरिका में जॉब ग्रोथ अनुमान से ज्यादा धीमी रही और पिछले दो महीनों के नॉन-फार्म पेरोल आंकड़ों में भारी कटौती की गई, जिससे इस महीने फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना लगभग खत्म हो गई। CME फेडवॉच टूल के अनुसार, निवेशक अब इस महीने फेड द्वारा दरें बढ़ाने की संभावना केवल 22% मान रहे हैं, जबकि एक हफ्ते पहले यह संभावना 64% थी। इससे मार्केट को सपोर्ट मिला।
लगातार आठ कारोबारी हफ्ते की गिरावट के बाद निफ्टी को निचले स्तर पर खरीदारी से सपोर्ट मिला।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।