Get App

Share Market Rally: 23 सितंबर के बाद Nifty फिर 23400 के पार, 5 वजहों से Sensex भागा 1233 प्वाइंट्स ऊपर

Share Market Rally: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज मार्केट में रौनक तो दिखी लेकिन स्मॉलकैप स्पेस में थोड़ा दबाव है। वहीं सेंसेक्स (Sensex) 1233 प्वाइंट्स चढ़ गया तो निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 23400 के पार पहुंच गया। जानिए मार्केट में इस तेजी की पांच मुख्य वजह और निफ्टी के अहम लेवल्स

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 02, 2026 पर 4:05 PM
Share Market Rally: 23 सितंबर के बाद Nifty फिर 23400 के पार, 5 वजहों से Sensex भागा 1233 प्वाइंट्स ऊपर
एक कारोबारी दिन पहले 30 अक्टूबर को सेंसेक्स (Sensex) 308.49 प्वाइंट्स यानी 0.42% की बढ़त के साथ 74,459.53 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 116.35 प्वाइंट्स यानी 0.51% की मजबूती के साथ 23,053.10 पर बंद हुआ था। आज ये अच्छी बढ़त के साथ खुले। (File Photo- Pexels)

Share Market Rally: रिलायंस (Reliance) के शेयरों में छह साल की सबसे बड़ी तेजी और कच्चे तेल में नरमी के सपोर्ट पर आज मार्केट ने तेज छलांग लगाई। सेंसेक्स 1233 प्वाइंट्स उछल पड़ा तो 23 सितंबर 2026 के बाद पहली बार निफ्टी 23400 के पार गया और डे-हाई पर बंद हुए। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट में शानदार रौनक रही और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1-1% से अधिक की बढ़त रही। अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 2 नवंबर को सेंसेक्स (Sensex) 1233.25 प्वाइंट्स यानी 1.66% की बढ़त के साथ 75692.78 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 387.70 प्वाइंट्स यानी 1.68% के उछाल के साथ 23440.80 के डे-हाई पर बंद हुए हैं।

Share Market Rally: ये है वजह

Reliance Industries Ltd (RIL) के शेयरों की ताबड़तोड़ खरीदारी

सितंबर तिमाही की रिकॉर्ड कमाई और ब्रोकरेज फर्मों के पॉजिटिव रुझान पर रिलायंस के शेयर 11% से अधिक उछल पड़े। इस तेजी के साथ यह निफ्टी 50 का टॉप गेनर और इसकी तेजी में सबसे अधिक हिस्सेदारी वाला स्टॉक बन गया। साथ ही एनएसई और बीएसई पर सबसे अधिक ट्रेडिंग वाला स्टॉक भी बन गया।

कच्चे तेल की नरमी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें