नए साल पर शेयर बाजार का जोश हाई, सेंसेक्स 1400 अंक उछला... मिला ₹6 लाख करोड़ का न्यू ईयर गिफ्ट

Share Market Today: शेयर बाजार में न्यू ईयर पार्टी लगातार दूसरे दिन जारी रही। सेंसेक्स में आज 1436 अंकों की भारी तेजी आई। वहीं निफ्टी भी 1.5 फीसदी उछलकर 24,150 के पार चला गया। इसके चलते आज शेयर बाजार के निवेशकों की 6 लाख करोड़ रुपये की शानदार कमाई हुई। शेयर बाजार में आज की तेजी चौतरफा रही

अपडेटेड Jan 02, 2025 पर 4:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Share Market Today: BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज बढ़कर 450.43 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: शेयर बाजार में न्यू ईयर पार्टी लगातार दूसरे दिन जारी रही। सेंसेक्स में आज 1436 अंकों की भारी तेजी आई। वहीं निफ्टी भी 1.5 फीसदी उछलकर 24,150 के पार चला गया। इसके चलते आज शेयर बाजार के निवेशकों की 6 लाख करोड़ रुपये की शानदार कमाई हुई। शेयर बाजार में आज की तेजी चौतरफा रही। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी क्रमश: 0.89 फीसदी और 0.68 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। बीएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी आज हरे निशान में बंद हुए। सबसे अधिक तेजी आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और बैकिंग शेयरों में देखने को मिली।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 1,436.30 अंक या 1.83 फीसदी की तेजी के साथ 79,943.71 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 445.75 अंक या 1.88 फीसदी बढ़कर 24,188.65 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹6 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 2 जनवरी को बढ़कर 450.43 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 1 जनवरी को 444.43 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 6 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 6 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

शेयर बाजार में आज तेजी का आलम यह था कि बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें बजाज फिनसर्व के शेयरों में 7.86 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, टाइटन और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर 1.15 फीसदी से लेकर 2.45 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।

दूसरी ओर आज सेंसेक्स का सिर्फ एक शेयर, सन फार्मा (Sun Pharma) 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex1f

2,395 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,086 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,395 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,574 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 89 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 173 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 25 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex1

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में इन 4 कारणों से आई तूफानी तेजी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।