564 प्वाइंट्स मजबूत Sensex तो 23400 के पार बंद Nifty, लेकिन निवेशकों की दौलत में हल्का बदलाव

Sensex-Nifty closes green: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज 21 सितंबर को सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि ओवरऑल सेक्टरवाइज मार्केट में मिला-जुला माहौल दिखा और सिर्फ दो अहम सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स में 1% से अधिक बढ़त आई। इस माहौल में निवेशकों की दौलत में हल्की गिरावट आई है। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Sep 21, 2026 पर 4:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sensex-Nifty closes green: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज सेंसेक्स और निफ्टी ग्रीन जोन में बंद हुए।

Share Market Rally: एशियाई बाजारों में रौनक के बीच घरेलू मार्केट में भी आज खरीदारी का माहौल दिखा। इस माहौल में सेंसेक्स आज इंट्रा-डे में उछलकर 692 प्वाइंट्स चढ़ गया तो निफ्टी 50 भी 23400 के पार पहुंच गया और दिन के आखिरी तक ये मजबूत बने रहे। हालांकि ब्रोडर लेवल पर दबाव दिखा और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 गिरावट के साथ बंद हुए।

सेक्टरवाइज आज सिर्फ रियल्टी और फार्मा सेक्टर के ही इंडेक्स 1-1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए तो निफ्टी एफएमसीजी भी 0.95% मजबूत हुआ। बाकी किसी भी अहम सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स में 1% या इससे अधिक की हलचल नहीं हुई। ओवरऑल इस माहौल में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹5 हजार करोड़ से अधिक गिर गया।

अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 21 सितंबर को सेंसेक्स (Sensex) 564.03 प्वाइंट्स यानी 0.76% की बढ़त के साथ 74,858.99 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 67.90 प्वाइंट्स यानी 0.29% के उछाल के साथ 23,414.30 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 692.44 प्वाइंट्स उछलकर 74,987.40 और निफ्टी भी 120.40 प्वाइंट्स चढ़कर 23,466.80 तक पहुंचा था।


डूबे निवेशकों के ₹5 हजार करोड़

एक कारोबारी दिन पहले यानी 18 सितंबर 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,81,60,870.38 करोड़ था। आज यानी 16 सितंबर 2026 को यह घटकर ₹4,81,55,216.21 करोड़ रह गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹5,654.17 करोड़ की हल्की गिरावट आई है।

Sensex के 18 स्टॉक्स ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 18 आज ग्रीन रहे। दिन के आखिरी में आज अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएलटेक और जोमैटो की एटर्नल सबसे अधिक बढ़त के साथ बंद हुए तो दूसरी तरफ एयरटेल, पावरग्रिड और इंफोसिस सबसे अधिक गिरावट रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 1i

188 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4706 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2213 शेयर आज मजबूत हुए तो 2243 में गिरावट रही जबकि 250 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 188 शेयर एक साल के हाई और 121 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 17 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 39 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 1k

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

आज इन 5 वजहों से छाई मार्केट में रौनक

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।