Share Market Rally: अधिकतर एशियाई बाजारों में रौनक और वैल्यू बाइंग से लगातार दूसरे दिन आज मार्केट को सपोर्ट मिला। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 685 प्वाइंट्स ऊपर चढ़ गया तो निफ्टी भी 29 सितंबर के बाद आज 22700 का लेवल पार कर दिया। आज ये डे-हाई लेवल पर बंद भी हुए। ब्रोडर लेवल पर भी अच्छी रौनक दिखी लेकिन स्मॉलकैप स्पेस में अधिक। निफ्टी मिडकैप 100 आज 1% से अधिक तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 डेढ़ फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। ओवरऑल इस माहौल में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹3 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया।
सेक्टरवाइज आज मार्केट को प्राइवेट बैंकों के साथ-साथ मेटल और फार्मा सेक्टर से सबसे तगड़ा सपोर्ट मिला, जिनके निफ्टी इंडेक्स आज करीब डेढ़ फीसदी के आस-पास की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी आईटी आज आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है तो निफ्टी पीएसयू बैंक में हल्की गिरावट रही और निफ्टी रियल्टी भी कमजोर हुआ है।
अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज 06 अक्टूबर को सेंसेक्स 685.34 प्वाइंट्स यानी 0.95% की बढ़त के साथ 73,067.81 और निफ्टी भी 220.35 प्वाइंट्स यानी 0.98% की मजबूती के साथ 22,776.10 पर बंद हुआ है। आज ये दोनों डे-हाई पर बंद हुए हैं।
₹3.60 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत
एक कारोबारी दिन पहले यानी 5 अक्टूबर 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,70,06,442.80 करोड़ था। आज यानी 6 अक्टूबर 2026 को यह बढ़कर ₹4,73,67,386.07 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹3,60,943.27 करोड़ का इजाफा हुआ है।
Sensex के 21 स्टॉक्स ग्रीन
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 21 आज ग्रीन रहे। दिन के आखिरी में आज ट्रेंट, कोटक महिंद्रा बैंक और एचयूएल सबसे अधिक बढ़त के साथ बंद हुए तो दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, टाइटन और बजाज फाइनेंस में सबसे अधिक गिरावट रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
151 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 4623 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2816 शेयर आज मजबूत हुए तो 1562 में गिरावट रही जबकि 245 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 151 शेयर एक साल के हाई और 153 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 5 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 44 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।