Share Market Rally: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसला आने के पहले आज घरेलू स्टॉक मार्केट में निचले स्तर पर खरीदारी के चलते रौनक दिखी। सेंसेक्स उछलकर 500 प्वाइंट्स से अधिक चढ़ गया तो निफ्टी 50 भी 23300 के करीब पहुंच गया। हालांकि मुनाफावसूली के चलते एक बार तो सेंसेक्स और निफ्टी पूरी बढ़त गंवाते हुए कुछ प्वाइंट्स के रेड जोन में आ गए थे लेकिन वैल्यू बाइंग के चलते फिर ये संभल गए और मजबूती के साथ बंद हुए। हालांकि ब्रोडर लेवल पर थोड़ा दबाव दिखा और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में गिरावट आई लेकिन निफ्टी मिडकैप 100 पूरी गिरावट को कवर करते हुए एकदम फ्लैट बंद हुआ।
सेक्टरवाइज मार्केट को आज बैंकिंग और एफएमसीजी सेक्टर में शानदार रौनक से सपोर्ट मिला। निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी एफएमसीजी में डेढ़-डेढ़ फीसदी की बढ़त आई तो निफ्टी प्राइवेट बैंक में आधे फीसदी से अधिक की तेजी आई। निफ्टी रियल्टी भी करीब 1% मजबूत हुआ हैं और निफ्टी ऑटो में करीब आधे फीसदी की मजबूती आई। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी आईटी डेढ़ फीसदी से अधिक कमजोर हुआ। ओवरऑल मार्केट के इस माहौल में आज बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹61 हजार करोड़ से अधिक गिर गया यानी निवेशकों की दौलत में ₹61 हजार करोड़ की कमी आई है।
अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 16 सितंबर को सेंसेक्स (Sensex) 332.63 प्वाइंट्स यानी 0.45% की बढ़त के साथ 74,336.45 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 99.00 प्वाइंट्स यानी 0.43% के उछाल के साथ 23,217.60 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स आज 502.04 प्वाइंट्स उछलकर 74,505.86 और निफ्टी भी 162.55 प्वाइंट्स चढ़कर 23,281.15 तक पहुंचा था।
डूबे निवेशकों के ₹61 हजार करोड़
एक कारोबारी दिन पहले यानी 16 सितंबर 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,73,62,906.90 करोड़ था। आज यानी 16 सितंबर 2026 को यह घटकर ₹4,73,01,811.72 करोड़ रह गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹61,095.18 करोड़ की गिरावट आई है।
Sensex के 18 स्टॉक्स ग्रीन
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 18 आज ग्रीन रहे। दिन के आखिरी में आज आईटीसी, एसबीआई और एक्सिस बैंक सबसे अधिक बढ़त के साथ बंद हुए तो दूसरी तरफ टीसीएस, इंफोसिस और टेक महिंद्रा सबसे अधिक गिरावट रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
बीएसई पर आज 4561 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1979 शेयर आज मजबूत हुए तो 2351 में गिरावट रही जबकि 231 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 83 शेयर एक साल के हाई और 255 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 7 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 42 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।