₹10 लाख करोड़ की झमाझम बारिश, Sensex में 1695 अंकों का उछाल, Nifty भी 23600 के पार बंद

Sensex-Nifty closes green: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) में शानदार बढ़त रही और ये 2-2% से अधिक बढ़त के साथ बंद हुए। आईटी सेक्टर में आज थोड़ा दबाव रहा लेकिन कुछ सेक्टर्स ने मार्केट को इतना तगड़ा सपोर्ट दिया कि ओवरऑल निवेशकों की दौलत आज ₹10 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Jun 12, 2026 पर 4:27 PM
Sensex-Nifty closes green: अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की रिपोर्ट पर सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआती 1% की बढ़त और मजबूत हुई और ये 2% की बढ़त के साथ बंद हुए।

Share Market Rally: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की रिपोर्ट्स ने आज मार्केट में शानदार रौनक बिखेरी। इससे पहले डील की उम्मीद पर घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 1-1% से अधिक की बढ़त के साथ खुले थे और डील को लेकर अपडेटेड रिपोर्ट्स ने तो मार्केट के आखिरी दो घंटे में इनकी बढ़त 2% से अधिक कर दी। ब्रोडर लेवल पर भी आज शानदार रौनक रही और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 आज 2-2% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेक्टरवाइज बात करें तो निफ्टी आईटी मामूली रूप से कमजोर हुआ है लेकिन इसका मार्केट पर खास असर नहीं पड़ा। पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक के निफ्टी इंडेक्सेज में ढाई-ढाई फीसदी से अधिक की बढ़त रही तो निफ्टी रियल्टी 3.53% की बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी ऑटो भी करीब 2% मजबूत हुआ। मार्केट की इस शानदार रौनक में ओवरऑल आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹10 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में ₹10 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ।

आज सेंसेक्स (Sensex) 1695.40 प्वाइंट्स यानी 2.30% के उछाल के साथ 75,527.95 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 461.30 प्वाइंट्स यानी 1.99% की बढ़त के साथ 23,622.90 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स आज 1775.47 प्वाइंट्स उछलकर 75,608.02 और निफ्टी 483.75 प्वाइंट्स चढ़कर 23,645.35 तक पहुंच गया था।


₹10.17 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत

एक कारोबारी दिन पहले यानी 11 जून 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,51,83,025.178 करोड़ था। आज यानी 12 जून 2026 को यह उछलकर ₹4,62,00,318.80 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹10,17,293.622 करोड़ का इजाफा हुआ है।

Sensex के सिर्फ 2 शेयर लाल

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज सिर्फ 2 स्टॉक्स- टेक महिंद्रा और पावरग्रिड ही रेड जोन में बंद हुए हैं। सेंसेक्स पर आज सबसे अधिक तेजी बजाज फाइनेंस, एलएंडटी और इंडिगो में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 8

102 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4422 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 3222 शेयर मजबूत हुए तो 1046 में गिरावट रही जबकि 154 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 102 शेयर एक साल के हाई और 79 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 8 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 6 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 8

मार्केट में आज की लाइव हलचलों के लिए यहां क्लिक करें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।