Share Market Rally: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह की उम्मीदों पर ब्रेंट क्रूड नरम पड़ा और यह फिसलकर प्रति बैरल $90 के नीचे आया तो दुनिया भर के मार्केट में रौनक छा गई। घरेलू स्टॉक मार्केट में भी खरीदारी के शानदार माहौल में इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 1-1% से अधिक उछल पड़े। सेंसेक्स 1000 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी भी 23450 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर भी खरीदारी का अच्छा माहौल है और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में करीब डेढ़ फीसदी की बढ़त है।
