28 सितंबर से शुरू हो रहा हफ्ता IPO के लिहाज से बेहद जबरदस्त रहेगा। नए हफ्ते में 20 नए पब्लिक इश्यू खुलने वाले हैं। इनमें से 4 मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं। इसके अलावा नए सप्ताह में पहले से खुले 18 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। स्टॉक मार्केट में नई लिस्ट होने वाली कंपनियों की बात करें तो नए शुरू हो रहे सप्ताह में 19 कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। इनमें से 7 कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। नए सप्ताह में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा। आइए जानते हैं डिटेल...
