Get App

PSU Banks के दम पर Sensex में 300 अंकों का उछाल, 3 वजहों से Nifty पहुंचा 24650 के पार

Share Market Rally: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) 300 प्वाइंट्स से ऊपर चढ़ गया तो निफ्टी 50 भी 24650 के पार पहुंच गया। मार्केट को आज सरकारी बैंकों से मजबूत सपोर्ट मिसा है। जानिए मार्केट में सुस्ती के बीच रौनक की तीन मुख्य वजह

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 06, 2026 पर 4:22 PM
PSU Banks के दम पर Sensex में 300 अंकों का उछाल, 3 वजहों से Nifty पहुंचा 24650 के पार
एक कारोबारी दिन पहले 05 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 152.05 प्वाइंट्स यानी 0.19% की मजबूती के साथ 78,581.00 और निफ्टी 9.75 प्वाइंट्स यानी 0.04% की हल्की बढ़त के साथ 24,624.65 पर बंद हुआ था। आज ये बढ़त के साथ खुले।

Share Market Rally: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर डील पर मार्केट में आज रौनक बनी रही और सरकारी बैंकों के दम पर घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स और निफ्टी की मजबूती बनी रही। कच्चे तेल की नरमी से से इसे सपोर्ट मिला। सेंसेक्स आज 300 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी भी चढ़कर 24650 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर आज मार्केट में मिला-जुला रुझान रहा, एक तरफ निफ्टी मिडकैप 100 में करीब आधे फीसदी की गिरावट रही तो निफ्टी मिडकैप 100 में आधे फीसदी की बढ़त।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी को आज सेंसेक्स (Sensex) 373.76 प्वाइंट्स यानी 0.48% की मजबूती के साथ 78,954.76 और निफ्टी 11.35 प्वाइंट्स यानी 0.05% की हल्की बढ़त के साथ 24,636.00 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स आज 373.76 प्वाइंट्स चढ़कर 78,954.76 और निफ्टी 52.40 प्वाइंट्स उछलकर 24,677.05 तक पहुंच गया था।

Share Market Rally: ये है वजह

हॉर्मुज सप्लाई पर ईरान-ओमान में एग्रीमेंट

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से कच्चे तेल की सप्लाई सुधर सकती है। ईरान और ओमान के बीच एग्रीमेंट हुआ है जिसका फाइनल ड्राफ्ट जल्द जारी हो सकता है। इससे कच्चा तेल नरम पड़ा और प्रति बैरल यह $80 के नीचे बना हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें