Share Market Rally: Sensex में 500 अंकों का उछाल, Nifty भी 23250 के पार, 5 सेकंड में निवेशकों पर बरसे ₹3 लाख करोड़

Sensex-Nifty starts green: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज घरेलू स्टॉक मार्केट में शुरुआती कारोबार में रौनक दिख रही है और सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) बढ़त के साथ खुले हैं। शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों की दौलत ₹3 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई। जानिए मार्केट को किन सेक्टर्स से अधिक सपोर्ट मिल रहा है

अपडेटेड Jun 09, 2026 पर 9:28 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले 09 जून को सेंसेक्स (Sensex) 719.08 प्वाइंट्स यानी 0.97% की गिरावट के साथ 73,524.26 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 243.70 प्वाइंट्स यानी 1.04% की फिसलन के साथ 23,123.00 पर बंद हुआ था। आज ये बढ़त के साथ खुले हैं।

Share Market Rally: दुनिया के अधिकतर बाजारों से रौनक के बीच आज घरेलू स्टॉक मार्केट में भी शुरुआती कारोबार में खरीदारी का माहौल दिख रहा है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) एक कारोबारी दिन पहले करीब 1% की गिरावट के बाद आज करीब आधे फीसदी की बढ़त के साथ खुले। ब्रोडर लेवल पर भी रौनक दिख रही है और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में आधे-आधे फीसदी से अधिक की बढ़त है। सेक्टरवाइज सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स बढ़त के साथ खुले हैं लेकिन सबमें 1% से कम ही बढ़त है। चौतरफा खरीदारी के इस माहौल में ओवरऑल BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹3 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही ₹3 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो फिलहाल 09:20 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 359.42 प्वाइंट्स यानी 0.49% की बढ़त के साथ 73,883.68 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 113.70 प्वाइंट्स यानी 0.49% के उछाल के साथ 23,236.70 पर है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 511.15 प्वाइंट्स चढ़कर 74,035.41 और निफ्टी 136.45 प्वाइंट्स चढ़कर 23,259.45 तक आ गया था।

निवेशकों की दौलत में ₹3.16 लाख करोड़ का उछाल


एक कारोबारी दिन पहले यानी 08 जून 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,54,40,333.081 करोड़ था। आज यानी 09 जून 2026 को मार्केट खुलते ही यह ₹4,57,57,291.94 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में ₹3,16,958.859 करोड़ का इजाफा हुआ है।

Sensex के 24 शेयर ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें शुरुआती कारोबार में 24 स्टॉक्स ग्रीन हैं और सबसे अधिक तेजी फिलहाल ट्रेंट, इंडिगो और जोमैटो की एटर्नल में है। दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट इंफोसिस, सन फार्मा और भारती एयरटेल में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 2

33 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर फिलहाल 2415 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1682 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 598 में गिरावट का रुझान है और 135 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 33 शेयर एक साल के हाई और 18 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 55 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 32 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 2

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

आज इंट्रा-डे में खास वजहों से इन स्टॉक्स पर नजर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।