IT Sector के दम पर 500 प्वाइंट्स चढ़ा Sensex, इन चार वजहों से Nifty भी 24100 के पार

Share Market Rally: एक कारोबारी दिन पहले की आधे फीसदी से अधिक की गिरावट से उबरते हुए आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) बढ़त के साथ खुले। मार्केट को आईटी सेक्टर का तगड़ा सपोर्ट मिला और कुछ सेक्टर्स की मुनाफावसूली के दबाव को इसने अकेले ही संभाल लिया। जानिए मार्केट में रौनक की चार मुख्य वजह

अपडेटेड Jun 22, 2026 पर 4:00 PM
एक कारोबारी दिन पहले 19 जून को सेंसेक्स (Sensex) 607.08 प्वाइंट्स यानी 0.78% की गिरावट के साथ 76,802.90 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 154.90 प्वाइंट्स यानी 0.64% की फिसलन के साथ 24,013.10 पर बंद हुआ था। आज ये बढ़त के साथ खुले।

Share Market Rally: अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत आगे बढ़ने पर मार्केट में रौनक छा गई। अधिकतर एशियाई बाजारों में रौनक के बीच घरेलू मार्केट में खरीदारी का माहौल दिखने लगा। सेंसेक्स 500 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी 50 भी 24100 के पार चला गया। ब्रोडर लेवल पर मिडकैप और स्मॉलकैप स्पेस में भी अच्छी रौनक रही लेकिन निफ्टी मिडकैप 100 में आधे फीसदी से कम बढ़त रही तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 आधे फीसदी से अधिक बढ़त के साथ बंद हुए।

इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 291.17 प्वाइंट्स यानी 0.38% के उछाल के साथ 77,094.07 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 89.80 प्वाइंट्स यानी 0.37% की बढ़त के साथ 24,102.90 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स आज 522.66 प्वाइंट्स उछलकर 77,325.56 और निफ्टी 154.95 प्वाइंट्स चढ़कर 24,168.05 तक पहुंच गया था।

Share Market Rally: ये है वजह

US-Iran Talk

कतर और पाकिस्तान के संयुक्त बयान के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का पहला दौर 60 दिनों के अंदर एक अंतिम समझौते के रोडमैप के साथ खत्म हुआ। इससे निवेशकों की घबराहट कम हुई, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर नए हमले करने की धमकी दी थी, जबकि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक अंतरिम शांति समझौते के तहत पहली बातचीत के लिए ईरानी अधिकारियों से मुलाकात की थी।


कच्चे तेल की नरमी

जियो-पॉलिटिकल टेंशन में नरमी और होर्मुज जलडमरूमध्य यानी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल की सप्लाई सामान्य होने की उम्मीद पर कच्चा तेल फिर नरम पड़ा और बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड प्रति बैरल 1% से अधिक टूटकर $79 के नीचे आया तो मार्केट को सपोर्ट मिला।

IT Sector का दम

सेक्टरवाइज शुरुआती बढ़त गंवाते हुए एफएमसीजी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़ हर सेक्टर में रौनक बनी रही और निफ्टी इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। मार्केट को आज सबसे अधिक सपोर्ट आईटी सेक्टर से मिला, जिसके निफ्टी इंडेक्स में 1% से अधिक बढ़त आई। वहीं बाकी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स में 1% से कम ही बढ़त रही।

अधिकतर एशियाई बाजारों में रौनक

एशियाई के अधिकतर बाजारों में रौनक से घरेलू मार्केट को भी सपोर्ट मिला। ताइवान के ताइवान वेटेड में ढाई फीसदी से अधिक, जापान के निक्केई 225 में डेढ़ फीसदी से अधिक और दक्षिण कोरिया के कोस्पी में आधे फीसदी से अधिक की बढ़त आई तो चीन का शंघाई कंपोजिट भी डेढ़ फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ है। सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स और थाईलैंड का सेट कंपोजिट भी ग्रीन रहा।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।