Share Market: अगर आप शेयर बाजार में गिरावट आने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके हाथ मायूसी लग सकती है। भारतीय शेयर बाजार में जारी बुल रैली जल्द खत्म होने वाली नहीं है। ये कहना है दुनिया के जाने-माने एक्सपर्ट और जेफरीज के ग्लोबल इक्विटी स्ट्रैटजिस्ट, क्रिस वुड (Chris Wood) का। वुड ने कहा कि हमें भारत में बुल रैली के कहीं से भी खत्म होने के संकेत नहीं दिख रहे हैं। क्रिस वुड का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अगले हफ्ते 23 जुलाई को निर्मला सीतारमण संसद में बजट 2024-25 पेश करने वाली है। पिछले एक दशक के आंकड़े बताते हैं कि बजट के बाद निफ्टी में अगले एक महीने तक औसतन 5.7% की तेजी देखी गई है। वहीं बजट के दिन निफ्टी इंडेक्स औसतन 1.1 फीसदी चढ़ा है।
