Share Market Recovery: दुनिया भर के अधिकतर बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में भी शुरुआती कारोबार में बिकवाली का दबाव दिखा। इस दबाव में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) धड़ाम हो गए। सेंसेक्स 500 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी फिसलकर 23250 के नीचे तक आ गया। हालांकि विदेशी निवेशकों के लिए खास राहत और निचले स्तर पर खरीदारी से इसे रिकवर होने में मदद मिली। सेंसेक्स और निफ्टी ग्रीन जोन में आ गए। इंट्रा-डे के निचले स्तर से सेंसेक्स 700 प्वाइंट्स से अधिक रिकवर हुआ तो निफ्टी भी फिर 23450 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर भी मि़डकैप और स्मॉलकैप स्पेस में रौनक लौटी और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 आधे फीसदी के करीब उछल पड़े।
