Share Market: निफ्टी और बैंक निफ्टी में आज कैसे हो सकती है कमाई, जानें एक्सपर्ट की राय

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 17810-1871 पर है। बड़ा रेजिस्टेंस 17911-17981/18040 पर है। निफ्टी के लिए पहला बेस 17690-17631 पर और बड़ा बेस 17580-17530 पर है

अपडेटेड Oct 25, 2022 पर 8:26 AM
मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन वॉल्यूम काफी कम रहा। कैश में FIIs ने 153 करोड़ रुपए की बिकवाली की। कैश में DIIs ने 80 करोड़ रुपए की खरीदारी की। एक्सपायरी के करीब शॉर्ट स्विंग संभव है। 17600-500 पर ऑप्शन बेस है। 17800 के ऊपर 18000 पर रेजिस्टेंस है

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। एशिया में मजबूती देखने के मिल रही है। हालांकि SGX NIFTY और US फ्यूचर्स पर हल्का दबाव है। बड़ी टेक कंपनियों के नतीजों से पहले कल यानी सोमवार को अमेरिकी बाजार मजबूत बंद हुए थे। DOW JONES कल 400 अंक से ज्यादा चढ़ा था। इस हफ्ते कई बड़ी कंपनियों के नतीजे आएंगे। Visa, Alphabet, Microsoft और Apple के नतीजे इसी हफ्ते आने वाले हैं। S&P 500 के 30 फीसदी कंपनियों के नतीजे इस हफ्ते आएंगे। कल के कारोबार में DOW में 417 और NASDAQ में 92 अंकों की बढ़त देखने को मिली थी। S&P 1.19 फीसदी की उछाल के साथ 3797 पर बंद हुआ था। कल के कारोबार में डिफेंसिव और हेल्थकेयर शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली।

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें आज दिखेगा एक्शन और ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

इन अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच आज कैसी रह सकती है सेंसेक्स-निफ्टी की चाल। इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 17810-1871 पर है। बड़ा रेजिस्टेंस 17911-17981/18040 पर है। निफ्टी के लिए पहला बेस 17690-17631 पर और बड़ा बेस 17580-17530 पर है। अमेरिकी बाजारों में अच्छा मोमेंटम देखने को मिला था। डाओ जोंस 100 DEMA के पार चला गया है। मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन वॉल्यूम काफी कम रहा। कैश में FIIs ने 153 करोड़ रुपए की बिकवाली की। कैश में DIIs ने 80 करोड़ रुपए की खरीदारी की। एक्सपायरी के करीब शॉर्ट स्विंग संभव है। 17600-500 पर ऑप्शन बेस है। 17800 के ऊपर 18000 पर रेजिस्टेंस है। शुरुआत में वॉल्यूम कम रखें, पहले बेस पर स्टॉपलॉस रखें। 17810 के ऊपर निकले तो कल के बंद भाव पर स्टॉपलॉस रखें। पहले बेस के करीब खरीदारी से ज्यादा फायदा होगा।


डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।