Get App

Share Market Rise: दो दिन बाद शेयर बाजार में तेजी; इन 5 कारणों से लौटी रौनक

Share Market Rise: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव पर अच्छी खबर आने की उम्मीद से सेंटिमेंट पॉजिटिव हुआ है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है। भारत के अलावा अन्य एशियाई बाजार भी हरे निशान में हैं। निफ्टी IT इंडेक्स 2.5 प्रतिशत बढ़त में है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 29, 2026 पर 11:32 AM
Share Market Rise: दो दिन बाद शेयर बाजार में तेजी; इन 5 कारणों से लौटी रौनक

शेयर बाजार शुक्रवार, 29 मई को गुलजार हैं। दो दिन की गिरावट के बाद बाजार में तेजी लौटी है। सेंसेक्स दिन में पिछली क्लोजिंग से 352 अंक तक उछलकर 76,220.02 के हाई तक चला गया। इसी तरह निफ्टी 95 अंकों से ज्यादा तक चढ़कर 24,002.80 के हाई तक गया। बाजार को भू-राजनीतिक चिंताओं में कमी की उम्मीद, कच्चे तेल में गिरावट, वैश्विक बाजारों की तेजी, रुपये की मजबूती जैसे फैक्टर्स से सहारा मिला।

गुरुवार, 28 मई को शेयर मार्केट बकरीद के मौके पर बंद थे। उससे पहले बुधवार को बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट देखी गई थी। सेंसेक्स 141.90 अंक या 0.19 प्रतिशत टूटकर 75,867.80 पर बंद हुआ था। निफ्टी 6.55 अंक या 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 23,907.15 पर रहा था। आइए डिटेल में जानते हैं शुक्रवार को आई तेजी के पीछे के मुख्य कारण...

अमेरिका-ईरान के बीच समझौते की उम्मीद

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव पर अच्छी खबर आने की उम्मीद से सेंटिमेंट पॉजिटिव हुआ है। ऐसी खबर है कि अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिनों के सीजफायर पर सहमति बनने की कगार पर है। समझौते पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मोहर लगना बाकी है। अगर समझौता हो गया तो महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट फिर से पहले की तरह फुली ऑपरेशनल हो सकता है, जिससे ऊर्जा बाजार को राहत मिल सकती है। तेल और गैस के बिना किसी रोकटोक ट्रांसपोर्टेशन से कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी थम सकती है और महंगाई बढ़ने की चिंता दूर हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें