Share Market Rise: सेंसेक्स दिन के हाई से 411 अंक लुढ़का, फिर भी हरे निशान में; इन 4 कारणों से तेजी

Share Market Rise: विदेशी संस्थागत निवेशकों के बायर बनने का भी शेयर बाजारों की तेजी में योगदान है। गुरुवार को उन्होंने 187.46 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। निफ्टी IT इंडेक्स में 1.4 प्रतिशत की तेजी है। अमेरिकी बाजार गुरुवार को हरे निशान में बंद हुए

अपडेटेड May 15, 2026 पर 12:19 PM
Story continues below Advertisement
IT शेयरों में आई अच्छी तेजी का ओवरऑल मार्केट को आगे बढ़ाने में बड़ा हाथ रहा।

शेयर बाजार में शुक्रवार, 15 मई को लगातार तीसरे दिन तेजी है। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में ही पिछली क्लोजिंग से 471.64 अंक तक उछलकर 75,870.36 के हाई तक गया। इसी तरह निफ्टी लगभग 150 अंक उछलकर 23,839.30 के हाई तक गया। बाजार को IT शेयरों में अच्छी खरीद, FIIs के बायर बनने जैसे फैक्टर्स से सहारा मिला। एक दिन पहले यानि कि गुरुवार को सेंसेक्स 789.74 अंक या 1.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75,398.72 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 277 अंक या 1.18 प्रतिशत चढ़कर 23,689.60 पर बंद हुआ। शुक्रवार को आई तेजी के पीछे मुख्य कारण क्या हैं, आइए जानते हैं...

IT शेयरों में अच्छी खरीद

IT शेयरों में आई अच्छी तेजी का ओवरऑल मार्केट को आगे बढ़ाने में बड़ा हाथ रहा। निफ्टी IT इंडेक्स में 1.4 प्रतिशत की तेजी है। इंफोसिस का शेयर 2 प्रतिशत चढ़ा है। TCS में 1.7 प्रतिशत की बढ़त है। शुक्रवार की तेजी से पहले पिछले 4 ट्रेडिंग सेशंस में IT सेक्टर के शेयरों में लगभग 7 प्रतिशत की गिरावट आई थी।


FIIs की खरीद

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) के बायर बनने का भी शेयर बाजारों की तेजी में योगदान है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, FIIs गुरुवार को नेट बायर रहे। उन्होंने 187.46 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

अमेरिकी बाजारों की मजबूती

अमेरिकी बाजार गुरुवार को हरे निशान में बंद हुए। नैस्डेक और S&P 500 में लगभग 1 प्रतिशत की तेजी रही। यूरोपीय बाजार भी बढ़त में ट्रेड कर रहे हैं। हालांकि एशियाई बाजारों में गिरावट है। KOSPI में 8 प्रतिशत की गिरावट है। निक्केई 225 और हेंग सेंग में 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट है। ताइवान वेटेड, शंघाई कंपोजिट और सेट कंपोजिट भी लाल निशान में हैं।

Simca Advertising की खराब शुरुआत, शेयर 15% घाटे में लिस्ट

अदाणी समूह के शेयरों में तेजी

अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में 0.5-3.5 प्रतिशत की तेजी आई है। इसके तेजी के पीछे रॉयटर्स की वह खबर है कि अमेरिकी न्याय विभाग अरबपति गौतम अदाणी के खिलाफ आपराधिक धोखाधड़ी के आरोपों को वापस लेने के करीब है। इसके अलावा, गुरुवार को अदाणी ने अमेरिकी Securities and Exchange Commission द्वारा दायर एक संबंधित दीवानी धोखाधड़ी के मुकदमे को भी सुलझा लिया। यह मुकदमा भारतीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने की कथित साजिश से जुड़ा था। इस समझौते पर अदालत की मंजूरी मिलना अभी बाकी है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।