Share Market Rise: सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर बंद, निवेशकों की दौलत ₹4.79 लाख करोड़ बढ़ी

Share Market Rise: शेयर मार्केट की तेजी के बीच BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप बढ़कर 4,65,59,417.94 करोड़ रुपये हो गया। 16 अप्रैल को यह 4,60,80,315.27 करोड़ रुपये था। गुरुवार को अमेरिकी और यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ बंद हुए

अपडेटेड Apr 17, 2026 पर 4:18 PM
निफ्टी 156.80 अंक या 0.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,353.55 पर सेटल हुआ।

भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार, 17 अप्रैल को तेजी लौट आई। सेंसेक्स और निफ्टी ने शुरुआत तो मामूली गिरावट के साथ की, लेकिन तुरंत ही ये हरे निशान में आ गए। दिन में सेंसेक्स पिछली क्लोजिंग से 564.77 अंक उछलकर 78,553.45 के हाई तक गया। बाद में 504.86 अंक या 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,493.54 पर बंद हुआ।

इसी तरह निफ्टी भी दिन में 175.15 अंकों की बढ़त के साथ 24,371.90 के हाई तक गया। बाद में 156.80 अंक या 0.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,353.55 पर सेटल हुआ। शेयर मार्केट की इस तेजी के बीच BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप बढ़कर 4,65,59,417.94 करोड़ रुपये हो गया। गुरुवार, 16 अप्रैल को यह 4,60,80,315.27 करोड़ रुपये था। इसका मतलब हुआ कि 4,79,102.67 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी।

शेयर बाजार में क्यों रही तेजी


बाजार में आई इस तेजी के पीछे 5 कारण प्रमुख हैं। जैसे कि इजरायल और लेबनान 10 दिन के अस्थायी संघर्ष विराम पर राजी हुए हैं। इसके चलते भू-राजनीतिक तनाव कम होने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत हो गया है। दोनों देश जल्द ही एक डील फाइनल कर सकते हैं। ऐसी भी रिपोर्ट हैं कि फ्रांस और UK महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को फिर से खोलने के लिए सपोर्ट जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।

इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के मार्क से नीचे हैं, जिससे भारत जैसे तेल के आयात पर निर्भर देशों को राहत मिली है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को 382.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जिससे बाजार का माहौल और भी बेहतर हुआ। गुरुवार को अमेरिकी और यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिका में S&P 500 और Nasdaq सूचकांक नए उच्च स्तर पर पहुंचे।

Bajaj Consumer Care का Q4 में मुनाफा हुआ डबल, शेयर ने लगाई 10% की छलांग

गुरुवार को कैसा रहा था हाल

इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 122.56 अंक या 0.16 प्रतिशत गिरकर 77,988.68 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी 34.55 अंक या 0.14 प्रतिशत गिरकर 24,196.75 के स्तर पर बंद हुआ था। शुक्रवार को भारतीय करेंसी रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 21 पैसे मजबूत होकर 92.93 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।