Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजारों में आज 25 जून को लगातार दूसरे दिन तेज उछाल देखने को मिल रहा है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 700.40 अंक यानी 0.85% की मजबूती के साथ 82,755.51 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 200.40 अंक यानी 0.80% चढ़कर 25,244.75 पर बंद हुआ। ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी रही। मिडिल ईस्ट में भड़की जंग की आंच ठंडी पड़ने और ग्लोबल बाजारों से मजबूती के संकेत से इस तेजी को सपोर्ट मिला। स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में भी जमकर खरीदारी देखने को मिली। कारोबार के दौरान बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 1.35 फीसदी तक उछल गया। सबसे अधिक तेजी आईटी, टेलीकॉम और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में देखने को मिली।
