Share Market Rise: इन 3 कारणों से चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 650 अंक उछला, निफ्टी 25,300 के पार

Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार 28 जनवरी को शानदार तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 650 अंकों से भी अधिक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 25,300 के पार पहुंच गया। यह लगातार दूसरा दिन है, जब बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहा है। यूरोपीय यूनियन के साथ हुए फ्री ट्रेड डील और ग्लोबल बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ

अपडेटेड Jan 28, 2026 पर 10:42 AM
Story continues below Advertisement
Share Market Rise: भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) होने के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा

Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार 28 जनवरी को शानदार तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 650 अंकों से भी अधिक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 25,300 के पार पहुंच गया। यह लगातार दूसरा दिन है, जब बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहा है। यूरोपीय यूनियन के साथ हुए फ्री ट्रेड डील और ग्लोबल बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ। ऑयल एंड गैस, कैपिटल गुड्स, बैंकिंग, पावर और कमोडिटी शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली।

सुबह 10 बजे के करीब बीएसई सेंसेक्स 646.49 अंक बढ़कर 82,503.97 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 196.70 अंकों की छलांग के साथ 25,372.10 के स्तर पर पहुंच गया।

शेयर बाजार में आज की इस तेजी के पीछे 3 बड़ी वजहें रहीं-


1. भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच ट्रेड डील

भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) होने के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा। इसे “मदर ऑफ ऑल डील्स” कहा जा रहा है। इस समझौते के तहत लगभग 99% भारतीय एक्सपोर्ट पर यूरोप में टैक्स कम होगा, वहीं 97% से ज्यादा यूरोपीय एक्सपोर्ट पर भारत में ड्यूटी घटाई जाएगी। इस डील से लगभग एक चौथाई ग्लोबल GDP का हिस्सा जुड़ेगा और यह लगभग 2 अरब लोगों का मार्केट बन जाएगा।

2. ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेत

एशियाई बाजारों में साउथ कोरिया का कोस्पी, शंघाई का SSE कंपोजिट और हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स बुधवार सुबह हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। इससे पहले अमेरिकी शेयर मार्केट भी बीती रात मंगलवार को ज्यादातर ऊपर बंद हुए। इससे भी भारतीय बाजारों को आज मजबूती मिली।

3. India VIX में गिरावट

शेयर बाजार के निवेशकों में मौजूद घबराहट का संकेत देने वाला, इंडिया वोलैटिलिटी इंडेक्स (India VIX) बुधवार को 2% से ज्यादा गिरकर 14.13 पर आ गया। VIX में कमी का मतलब है कि शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव कम हुआ है और निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

अब आगे क्या?

जियोजित इनवेस्टमेंट्स के चीफ मार्केट स्ट्रैटजिस्ट्स, आनंद जेम्स का कहना है कि निफ्टी इंडेक्स का सीधे 25,180 के ऊपर उठना एक रिवर्सल का संकेत देता है, और यहां से टारगेट 25,800 का हो सकता है। हालांकि, बीच में 25,580 पर रेसिस्टेंस देखा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर निफ्टी 25,400 के स्तर को पार नहीं कर पाता है, तो सावधानी बरतनी चाहिए। जबकि मौजूदा आउटलुक को बदलने के लिए 25,080 से नीचे जाने की ज़रूरत होगी। हालांकि, कारोबार के दौरान तेज गिरावट की संभावना कम नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें- Budget 2026: क्या LTCG टैक्स में होगा बड़ा बदलाव? जानें शेयर बाजार में क्यों है डर का माहौल

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।