Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार 24 मार्च को मजबूत उछाल देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 1,200 प्वाइंट्स उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 23,000 के पार पहुंच गया। ग्लोबल बाजारों से मजबूत संकेत और भू-राजनीतिक तनाव में राहत के संकेतों के चलते सेंसेक्स और निफ्टी में तेज उछाल आया। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 1 प्रतिशत से अधिक उछल गए। यहां तक कि सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। शेयर बाजार में यह तेजी ऐसे समय आई है जब एक दिन पहले सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखी गई थी।
