Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार 25 जुलाई को लगातार 5वें दिन गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि बजट के बाद लगातार दूसरे दिन चुनिंदा शेयरों और सेक्टर में खरीदारी दिखी। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति आज करीब 80,000 करोड़ रुपये बढ़ गई। सबसे अधिक तेजी ऑयल एंड गैस शेयरों में देखने को मिली। इसके अलावा पावर, कैपिटल गुड्स, ऑटो और एनर्जी शेयरों के इंडेक्स भी 1 फीसदी से अधिक बढ़कर बंद हुए। दूसरी ओर बैंकिंग, मेटल और रियल्टी शेयरों में आज बिकवाली हुई।
कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 109.09 अंक या 0.14% की गिरावट के साथ 80,039.80 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 7.40 अंक या 0.030% फिसलकर 24,406.10 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों ने ₹80,000 करोड़ कमाए
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर
बीएसई सेंसेक्स के आज 30 में से 13 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी टेटाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में सबसे अधिक 5.68 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद लर्सन एंड टुब्रो (L&T), सन फार्मा (Sun Pharma), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई और ये 0.79% से लेकर 2.94 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर
वहीं सेंसेक्स के बाकी 17 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी एक्सिस बैंक (Axis Bank) का शेयर 5.19 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा नेस्ले इंडिया (Nestle India), टाइटन (Titan), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयर 1.78% से लेकर 2.63% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
2,118 शेयरों में रही तेजी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,023 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,118 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,795 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 110 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 249 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 16 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।