Get App

Share Market: शेयर बाजार ने कराया ₹80,000 करोड़ का मुनाफा, बजट के बाद लगातार दूसरे दिन चुनिंदा शेयरों में खरीदारी

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार 25 जुलाई को लगातार 5वें दिन गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि बजट के बाद लगातार दूसरे दिन चुनिंदा शेयरों और सेक्टर में खरीदारी दिखी। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति आज करीब 80,000 करोड़ रुपये बढ़ गई। सबसे अधिक तेजी ऑयल एंड गैस शेयरों में देखने को मिली

Vikrant singhअपडेटेड Jul 25, 2024 पर 10:43 PM
Share Market: शेयर बाजार ने कराया ₹80,000 करोड़ का मुनाफा, बजट के बाद लगातार दूसरे दिन चुनिंदा शेयरों में खरीदारी
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 450.27 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार 25 जुलाई को लगातार 5वें दिन गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि बजट के बाद लगातार दूसरे दिन चुनिंदा शेयरों और सेक्टर में खरीदारी दिखी। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति आज करीब 80,000 करोड़ रुपये बढ़ गई। सबसे अधिक तेजी ऑयल एंड गैस शेयरों में देखने को मिली। इसके अलावा पावर, कैपिटल गुड्स, ऑटो और एनर्जी शेयरों के इंडेक्स भी 1 फीसदी से अधिक बढ़कर बंद हुए। दूसरी ओर बैंकिंग, मेटल और रियल्टी शेयरों में आज बिकवाली हुई।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 109.09 अंक या 0.14% की गिरावट के साथ 80,039.80 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 7.40 अंक या 0.030% फिसलकर 24,406.10 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹80,000 करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 25 जुलाई को आज बढ़कर 450.27 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 24 जुलाई को 449.47 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 80,000 करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 80,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें