Share Markets: सेंसेक्स-निफ्टी में लगातार तीसरे दिन तेजी, निवेशकों को ₹80,000 करोड़ का हुआ प्रॉफिट

Share Market Close: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच भारतीय शेयर बाजार बुधवार 14 जून को लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 85 अंक चढ़ गया। वहीं निफ्टी 18,750 के ऊपर बंद हुआ। सबसे अधिक तेजी मेटल, कमोडिटी और ऑयल एंड गैस शेयरों में देखने को मिली। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 80,000 करोड़ रुपये बढ़ गई

अपडेटेड Jun 14, 2023 पर 3:56 PM
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 290.83 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Close: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच भारतीय शेयर बाजार बुधवार 14 जून को लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 85 अंक चढ़ गया। वहीं निफ्टी 18,750 के ऊपर बंद हुआ। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 80,000 करोड़ रुपये बढ़ गई। आज के कारोबार में सबसे अधिक तेजी मेटल, कमोडिटी और ऑयल एंड गैस शेयरों में देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट का रुख रहा। ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.20% और 0.42% की तेजी के साथ बंद हुए।

महंगाई के मोर्चे पर राहत और अमेरिकी बाजारों में सकारात्मक रुख के चलते मंगलवार 13 जून को भारतीय शेयर बाजारों में चौतरफा तेजी देखी गई। सेंसेक्स जहां 418 अंक चढ़ गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 18,700 के पार चला गया। सभी सेक्टर्स के इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। सबसे अधिक तेजी रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और टेलीकॉम शेयरों में देखने को मिली। इसके अलावा मेटल और फार्मा शेयरों के इंडेक्स भी 1% से अधिक की तेजी के साथ बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी का रुख रहा। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 1.17% और 0.82% की तेजी के साथ बंद हुए। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 2.07 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।

कारोबार के अंत में, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 85.35 अंक या 0.14 फीसदी बढ़कर 63,228.51 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 39.75 अंक या 0.21 फीसदी की तेजी के साथ 18,755.90 के स्तर पर बंद हुआ।


निवेशकों को 80 हजार करोड़ का मुनाफा

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 14 जून को बढ़कर 290.83 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 13 जून को 290.03 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 80 हजार करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 80 हजार करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में सबसे अधिक 2.48 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद टाटा मोटर्स (Tata Motors), पावर ग्रिड (Power Grid), रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये करीब 1.09% से लेकर 1.44% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- Tata Consumer के शेयरों में 5% की तेजी, छुआ नया 52-वीक हाई, एनालिस्ट्स ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

वहीं सेंसेक्स के बाकी 14 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयरों में सबसे अधिक 0.99% की गिरावट रही। इसके बाद इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank), एक्सिस बैंक (Axis Bank), भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट रही और ये करीब 0.58% से लेकर 0.98% तक लुढ़ककर बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

1,957 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,709 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,957 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,630 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 122 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।