Share Market Today: शेयर बाजार में गुरुवार 26 सितंबर को भी तेजी का दौर जारी रहा। सेंसेक्स और निफ्टी ने लगातार छठे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ। सेंसेक्स जहां 666 अंक उछल गया। वहीं निफ्टी उछलर 26,200 के पास पहुंच गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज दिन भर में करीब 1.73 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। सबसे अधिक तेजी ऑटो और बैंकिंग शेयरों में रही। निफ्टी बैंक और निफ्टी ऑटो दोनों ने क्रमशः 54,467 और 27,526 का अपना ऑलटाइम छुआ। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन खराब रहा और दोनों इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।
कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 666.25 अंक या 0.78 फीसदी की तेजी के साथ 85,836.12 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स 85,930.43 के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 181.85 अंक या 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ 26,186.00 के स्तर पर बंद हुआ। इसने भी दिन के कारोबार में 26,250.90 का नया उच्चतम स्तर छुआ।
निवेशकों ने ₹1.73 लाख करोड़ कमाए
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर आज हरे निशान में हुए। इसमें मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयरों में 4.76 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद टाटा मोटर्स (Tata Motors), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) और टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयर 2.48 फीसदी से लेकर 3.08 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर
वहीं सेंसेक्स के सिर्फ 2 शेयर आज गिरावट के साथ इसमें बंद हुए। इसमें L&T (0.9%) और एनटीपीसी (0.44%) शामिल हैं।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
2,252 शेयरों में रही गिरावट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,081 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,698 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,279 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 104 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 257 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 46 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।