शेयर बाजार में 2 दिन बाद लौटी तेजी, सेंसेक्स 320 अंक उछला, निवेशकों ने ₹2 लाख करोड़ कमाए

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार 28 मई को लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स 230 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी फिसलकर 24,750 के स्तर पर आ गया। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में मिली जुली चाल देखने को मिली। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स आज लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। इंडेक्स में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है

अपडेटेड May 29, 2025 पर 4:10 PM
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 443.69 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद सेंसेक्स और निफ्टी आज 29 मई को हरे निशान बंद हुए। इसके साथ ही दोनों इंडेक्सों में पिछले दो दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला आज थम गया। सेंसेक्स 320 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 24,800 के पार पहुंच गया। इसके चलते निवेशकों को आज दिन भर में करीब 1.82 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। ब्रॉडर मार्केट में हरियाली छाई रही। बीएसई मिजकैप इंडेक्स में 0.48 फीसदी और स्मॉलकै इंडेक्स में 0.39 फीसदी की तेजी रही। सबसे अधिक तेजी आईटी और रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों में देखने को मिली।

कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 320.70 अंक या 0.39 फीसदी की तेजी के साथ 81,633.02 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स 81.15 अंक या 0.33 फीसदी बढ़कर 24,833.60 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹1.82 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 29 मई को बढ़कर 445.59 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 28 मई को 443.77 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.82 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.82 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के शेयरों में 2.41 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद सन फार्मा (Sun Pharma), अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports), इटर्नल (Eternal) और टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयर 1.27 फीसदी से लेकर 2.04 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के

वहीं दूसरी ओर सेंसेक्स के बाकी 6 शेयर आज लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) का शेयर 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserve), आईटीसी (ITC), एशियन पेंट (Asian Paint) और एनटीपीसी (NTPC) के शेयरों में 0.06 फीसदी से लेकर 0.51% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex228f

2,022 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,111 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,022 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,952 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 137 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 92 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 29 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex228

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Smallcap Stocks: स्मॉलकैप शेयरों में लगातार 5वें दिन तेजी, 10% तक उछल गया इन शेयरों का भाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।