Share Market Today: सेंसेक्स लुढ़का, फिर भी निवेशक मालामाल; एक दिन में ₹3.32 लाख करोड़ का हुआ मुनाफा

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार 24 जुलाई को लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि ब्राडर मार्केट में बजट के अगले दिन जमकर खरीदारी हुई, जिसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 3.32 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.68 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए

अपडेटेड Jul 24, 2024 पर 9:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 449.72 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार 24 जुलाई को लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि ब्राडर मार्केट में बजट के अगले दिन जमकर खरीदारी हुई, जिसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 3.32 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.68 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 1.68 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। सबसे अधिक खरीदारी एनर्जी, टेलीकॉम, यूटिलिटी, ऑयल एंड गैस, पावर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में देखने को मिली। वहीं बैंकिंग शेयरों में गिरावट देखी गई।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 280.16 अंक या 0.35% की गिरावट के साथ 80,148.88 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 40.10 अंक या 0.16% फिसलकर 24,438.95 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹3.32 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 24 जुलाई को आज बढ़कर 449.72 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 23 जुलाई को 446.40 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 3.32 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 3.32 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के आज 30 में से 10 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयरों में सबसे अधिक 3.01 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद एनटीपीसी (NTPC), टाटा मोटर्स (Tata Motors), सन फार्मा (Sun Pharma) और पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई और ये 0.85% से लेकर 2.81 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 20 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) का शेयर 2.03 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), हिंदु्स्तान यूनिलीवर (HUL), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) और अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयर 1.33% से लेकर 1.70% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex21

2,810 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,007 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,810 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,087 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 110 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 229 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 22 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex21f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Q1 नतीजों के बाद United Spirits का शेयर 6% तक उछला, छुआ ऑल टाइम हाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।