शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 820 अंक उछला; निवेशकों की एक दिन में ₹4.42 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार 9 अगस्त को 1 फीसदी से अधिक की तेजी के साथ बंद हुए। अमेरिकी और एशियाई बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों के चलते आज कारोबार के दौरान निवेशकों का जोश हाई रहा। सेंसेक्स 820 अंक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 24,350 के पार पहुंच गया। इस जोरदार तेजी के निवेशकों ने आज शेयर बाजार से करीब 4.42 लाख करोड़ रुपये की कमाई की

अपडेटेड Aug 09, 2024 पर 7:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 450.17 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार 9 अगस्त को 1 फीसदी से अधिक की तेजी के साथ बंद हुए। अमेरिकी और एशियाई बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों के चलते आज कारोबार के दौरान निवेशकों का जोश हाई रहा। सेंसेक्स 820 अंक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 24,350 के पार पहुंच गया। इस जोरदार तेजी के बीच निवेशकों ने आज शेयर बाजार से करीब 4.42 लाख करोड़ रुपये की कमाई की। बाजार में चौतरफा बिकवाली रही। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 1.21 फीसदी और 0.79 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। यहां तक कि बीएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी आज हरे निशान में रहे।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 819.69 अंक या 1.04 फीसदी की तेजी के साथ 79,705.91 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 250.50 अंक या 1.04 फीसदी बढ़कर 24,367.50 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹4.42 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 9 अगस्त को बढ़कर 450.17 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 8 अगस्त को 445.75 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 4.42 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 4.42 लाख करोड़ रुपये का इजाफा है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में आज तेजी रही। इसमें भी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में 3.08 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद टाटा मोटर्स (Tata Motors), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) और एचसीएल टेक (HCL Tech) के शेयर 2.08 फीसदी से लेकर 2.85 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के सिर्फ 2 शेयर ही आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) का शेयर 0.13 फीसदी और सन फार्मा (Sun Pharma) 0.01% की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex32

2,332 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,006 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,332 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,571 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 103 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 247 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 30 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex32f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- 4 जून के झटके से नहीं उबर पाए ये स्टॉक्स, तेजी के बावजूद 30% शेयर अब भी लाल निशान में

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।