Share Market: सेंसेक्स में लगातार चौथे दिन तेजी, निवेशकों ने बाजार से आज ₹19,000 करोड़ कमाया

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार 30 मई को लगातार चौथे दिन हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स में 123 अंकों की बढ़त रही। वहीं निफ्टी 18,640 पर बंद हुआ, जो इसका पिछले 5 महीनों का उच्च स्तर है। आज के कारोबार में मेटल शेयरों में तगड़ी गिरावट देखने को मिली। इस सबके बीच शेयर बाजार में आज निवेशकों की करीब 19,000 करोड़ रुपये की कमाई हुई

अपडेटेड May 30, 2023 पर 3:53 PM
Story continues below Advertisement
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 283.99 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Close: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच भारतीय शेयर बाजार मंगलवार 30 मई को लगातार चौथे दिन हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स में 123 अंकों की बढ़त रही। वहीं निफ्टी 18,640 पर बंद हुआ, जो इसका पिछले 5 महीनों का उच्च स्तर है। आज के कारोबार में मेटल शेयरों में तगड़ी गिरावट देखने को मिली। हालांकि दूसरी ओर बैंकिंग, कैपिटल गुड्स, FMCG और आईटी शेयरों के इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। वहीं ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.16% और 0.22% की तेजी के साथ बंद हुए। इस सबके बीच शेयर बाजार में आज निवेशकों की करीब 19,000 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

कारोबार के अंत में, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 122.75 अंक या 0.20 फीसदी बढ़कर 62,969.13 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 41.40 अंक या 0.22% फीसदी की तेजी के साथ 18,640.05 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने 19 हजार करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 30 मई को बढ़कर 283.99 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 29 मई को 283.80 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 19 हजार करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 19 हजार करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी आईटीसी (ITC) के शेयरों में सबसे अधिक 2.34 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये करीब 0.88% से लेकर 1.13% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- 'मई में बेचो और चले जाओ' की कहावत पुरानी, अब शेयर बाजार में 'यह कमाई का समय': Ajay Bagga

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

वहीं सेंसेक्स के आज सिर्फ 11 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी एटाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में सबसे अधिक 1.29% की गिरावट रही। इसके अलावा टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), सन फार्मा (Sun Pharma), नेस्ले इंडिया (Nestle India) और लर्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयर भी आज गिरावट के साथ बंद हुए और इनमें क्रमश: 0.49% और 1.24% लुढ़ककर बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

1,791 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,614 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,706 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,791 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 117 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।