'मई में बेचो और चले जाओ' की कहावत पुरानी, अब शेयर बाजार में 'यह कमाई का समय': Ajay Bagga

शेयर बाजार में एक काफी पुरानी कहावत है- 'मई में बेचो और चले जाओ।' हालांकि एलीमेंट्स प्लेटफॉर्म्स (Elyments Platforms) के चेयरमैन अजय बग्गा (Ajay Bagga) का कहना है कि शेयर बाजार में जिस तरह हाल में तेजी आई है और मंदी की आशंका कम हुई है, उसे देखते हुए इस कहावत को बदलने का समय आ गया है और इसकी जगह अब 'मई में बनाएं फायदा' का इस्तेमाल करना चाहिए

अपडेटेड May 30, 2023 पर 7:34 PM
Story continues below Advertisement
अजय बग्गा ने कहा कि चुनावी साल से पहले इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर अच्छा प्रदर्शन कर सकता है

शेयर बाजार में एक काफी पुरानी कहावत है- 'मई में बेचो और चले जाओ।' हालांकि एलीमेंट्स प्लेटफॉर्म्स (Elyments Platforms) के चेयरमैन अजय बग्गा (Ajay Bagga) का कहना है कि शेयर बाजार में जिस तरह हाल में तेजी आई है और मंदी की आशंका कम हुई है, उसे देखते हुए इस कहावत को बदलने का समय आ गया है और इसकी जगह अब 'मई में करें कमाई' का इस्तेमाल करना चाहिए। मनीकंट्रोल के साथ एक बातचीत में बग्गा ने कहा कि उनके विचार में अमेरिका में अभी मंदी आने का कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि हाल में अटलांटा फेडरल रिजर्व ने अमेरिका की जीडीपी ग्रोथ रेट के 1.9 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।

बग्गा ने इसके साथ ही यह भी कहा कि जून में ब्याज दरों में 0.25% की और बढ़ोतरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है क्योंकि फेडरल रिजर्व के सभी सदस्य ब्याज दरों को लेकर एकमत नहीं है।

किन सेक्टर्स पर रहेंगी निगाहें

बग्गा ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर काफी फोकस रहेगा। चुनाव से पहले वाले साल में इस सेक्टर्स के अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है क्योंकि केंद्र और राज्य सरकारों को इस सेक्टर पर काफी फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि बैंक और फाइनेंशियल सेक्टर्स की भी भारत के ग्रोथ स्टोरी में अहम भूमिका है और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) के लिए ये मजबूत दांव बने रहेंगे।


यह भी पढ़ें- ITC की इस योजना पर उछले शेयर, डिविडेंड के रिकॉर्ड डेट पर बढ़ी खरीदारी

बग्गा ने कहा कि अगर आने वाली तिमाहियों में अमेरिका में मंदी आती है, तो भारत में आईटी सेक्टर्स में तेज गिरावट देखने को मिल सकता है। यह इस सेक्टर्स में फिर से नई पोजिशन लेने का एक अच्छा मौका दे सकता है क्योंकि फिलहाल इन शेयरों में FII की हिस्सेदारी काफी कम है।

निफ्टी जल्द 20,000 तक जाएगा?

निफ्टी के 20,000 तक पहुंचने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर बग्गा ने कहा कि इंडेक्स में इस स्तर को पार करने का मोमेंटम है, लेकिन फंडामेंटल्स पर विचार करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि भारतीय शेयर बाजार बाकी दुनिया के मुकाबले एक अच्छी स्थिति में हैं। लेकिन फेडरल रिजर्व की ओर से सख्ती बढ़ाने और और चीन में मंदी जैसे कुछ बाहरी कारक बाजार को प्रभावित कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।