Share Market Close: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच भारतीय शेयर बाजार मंगलवार 30 मई को लगातार चौथे दिन हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स में 123 अंकों की बढ़त रही। वहीं निफ्टी 18,640 पर बंद हुआ, जो इसका पिछले 5 महीनों का उच्च स्तर है। आज के कारोबार में मेटल शेयरों में तगड़ी गिरावट देखने को मिली। हालांकि दूसरी ओर बैंकिंग, कैपिटल गुड्स, FMCG और आईटी शेयरों के इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। वहीं ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.16% और 0.22% की तेजी के साथ बंद हुए। इस सबके बीच शेयर बाजार में आज निवेशकों की करीब 19,000 करोड़ रुपये की कमाई हुई।
