Share Market Update: इजराइल-हमास के बीच जंग के बढ़ने की चिंता से बुधवार 18 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजारों में तेज गिरावट आई। सेंसेक्स जहां 550 अंक टूटकर 66,000 के नीचे चला गया। वहीं निफ्टी भी 19,700 के नीचे फिसल गया। इसके चलते निवेशकों के आज शेयर बाजार में करीब 2.39 लाख करोड़ रुपये डूब गए। ब्रॉडर मार्केट में भी बिकवाली का दबाव रहा। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.85 फीसदी गिरकर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। फार्मा को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोर इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए।
कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 551.07 अंक या 0.83% की गिरावट के साथ 65,877.02 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 140.40 अंक या 0.71% टूटकर 19,671.10 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों के 2.39 लाख करोड़ डूबे
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर
सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 4 शेयर ही आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में सबसे अधिक 1.92 फीसदी की तेजी रही। वहीं सन फार्मा (Sun Pharma), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर करीब 0.27% से लेकर 1.46% तक की तेजी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर
वहीं सेंसेक्स के बाकी 8 शेयर आज लाल निशान में बंद हुए। इसमें से बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) का शेयर 2.85 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv), एनटीपीसी (NTPC) , एक्सिस बैंक (Axis Bank) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयरों में 1.42 फीसदी से लेकर 2.02 फीसदी तक की गिरावट देखी गई।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
2,245 शेयरों में रही गिरावट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,843 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,456 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 2,245 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 142 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 290 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 27 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।