Get App

Sensex में नहीं हो पाई रिकवरी, इस एक सेक्टर का दबाव पड़ा भारी, डूबे निवेशकों के ₹1 लाख करोड़

Share Market Crash: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) गिरावट के साथ बंद हुए। एक सेक्टर का मार्केट पर इतना तगड़ा दबाव रहा कि कुछ अन्य सेक्टर्स की रिकवरी फीकी हो गई और इस तनातनी में ओवरऑल आज निवेशकों की दौलत ₹1 लाख करोड़ से अधिक घट गई। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 03, 2026 पर 4:08 PM
Sensex में नहीं हो पाई रिकवरी, इस एक सेक्टर का दबाव पड़ा भारी, डूबे निवेशकों के ₹1 लाख करोड़
Sensex-Nifty closes red: सेंसेक्स और निफ्टी फिर लाल बंद हुए हैं।

Sensex-Nifty closes red: पश्चिमी एशिया में तनाव बढ़ने और एक बार से अमेरिकी टैरिफ के झटके की आशंका ने मार्केट को बुरी तरह तोड़ दिया। हालांकि निचले स्तर पर वैल्यू बाइंग और पीएसयू बैंक के शेयरों की जोरदार रिकवरी के दम पर मार्केट ने रिकवरी की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो लगातार चार कारोबारी दिनों में ढाई फीसदी से अधिक टूटने के बाद एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स-निफ्टी ने करीब आधे फीसदी की गिरावट से रिकवरी करते हुए करीब आधे फीसदी की बढ़त हासिल की थी लेकिन आज फिर बेयर्स का कब्जा हो गया। सेंसेक्स तो इंट्रा-डे में 1100 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया था और निफ्टी भी 23,150 के करीब आ गया था लेकिन फिर आधे से अधिक घाटा रिकवर हो गया। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट में थोड़ी रिकवरी आई और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 की गिरावट करीब 1% से कम होकर आधे फीसदी से कम रह गई।

सेक्टरवाइज आज आईटी सेक्टर ने मार्केट पर काफी दबाव बनाया और दिन के आखिरी में भी निफ्टी आईटी 5.57% की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। इसकी गिरावट ने पीएसयू बैंक की तेज रिकवरी को भी फीका कर दिया। निफ्टी पीसयूबैंक आधे फीसदी की गिरावट से उबरकर डेढ़ फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी रियल्टी और निफ्टी एफएमसीजी में भी 1-1% की गिरावट आई। ओवरऑल इस रस्साकसी में आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹1 लाख करोड़ से अधिक घट गया है यानी निवेशकों की दौलत में ₹1 लाख करोड़ से अधिक की कमी आई है।

घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स (Sensex) 303.67 प्वाइंट्स यानी 0.41% की फिसलन के साथ 74,346.17 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 77.95 प्वाइंट्स यानी 0.33% की गिरावट के साथ 23,405.60 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में आज शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 1157.24 प्वाइंट्स टूटकर 73,492.60 और निफ्टी भी 332.05 प्वाइंट्स टूटकर 23,151.50 तक आ गया था।

निवेशकों की दौलत में ₹1.04 लाख करोड़ की गिरावट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें