Share Market: बाजार के पास कोई बड़ा ट्रिगर नहीं, अनुज सिंघल से जानें अब क्या करें ट्रेडर और इन्वेस्टर्स?

अनुज सिंघल ने कहा कि अब इस बाजार के पास कोई बड़ा ट्रिगर नहीं है। नतीजे, चुनाव, पॉलिसी सब ट्रिगर निकल चुके हैं। अब तो वीकली एक्सपायरी भी बंद हो चुकी है। अब इस बाजार में आपको चुनिंदा शेयरों पर थोड़ा फोकस करना होगा। उन्होंने कहा कि निफ्टी के लिए अब कुछ लेवल को ध्यान में रखें

अपडेटेड Dec 09, 2024 पर 8:47 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज सिंघल ने कहा कि मिडकैप, स्मॉलकैप में एक बहुत शानदार वापसी की है। स्मॉलकैप इंडेक्स ने दूसरी सबसे ऊंची क्लोजिंग दी है।

बाजार के आगे के चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि अब इस बाजार के पास कोई बड़ा ट्रिगर नहीं है। नतीजे, चुनाव, पॉलिसी सब ट्रिगर निकल चुके हैं। अब तो वीकली एक्सपायरी भी बंद हो चुकी है। अब इस बाजार में आपको चुनिंदा शेयरों पर थोड़ा फोकस करना होगा। उन्होंने कहा कि निफ्टी के लिए अब कुछ लेवल को ध्यान में रखें। 24,500 और 24,250 सबसे अहम सपोर्ट स्तर हैं जबकि 24,800-25,000 सबसे बड़ा कंजेशन जोन है। 24,250 ब्रेक हुआ तो वापस कमजोर आएगी। 25,000 पार हुआ तो 25,700 का रास्ता खुलेगा। काफी कुछ अब FIIs के एक्शन पर भी निर्भर करेगा। इस बाजार को अब आप इंडिया-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज की तरह देखिए। रोज आपको नया गार्ड लेने की जरूरत है।

बाजार: पोर्टफोलियो की वापसी

अनुज सिंघल ने कहा कि मिडकैप, स्मॉलकैप में एक बहुत शानदार वापसी की है। स्मॉलकैप इंडेक्स ने दूसरी सबसे ऊंची क्लोजिंग दी है। स्मॉलकैप इंडेक्स अपने लाइफ हाई से अब सिर्फ 0.75% दूर है जबकि मिडकैप इंडेक्स भी अपने लाइफ हाई से अब सिर्फ 3.6% दूर है। दिक्कत अब सिर्फ उन लोगों को जिन्होंने मोमेंटम में महंगे शेयर ले लिए। निफ्टी अभी भी अपने लाइफ हाई से 6% दूर है निफ्टी IT पहले ही लाइफ हाई पर, निफ्टी बैंक हाई से 1.8% दूर है। रिलायंस अभी भी अपने लाइफ हाई से 18% दूर है। HUL अभी भी अपने लाइफ हाई से 18% दूर है।


अब क्या करें ट्रेडर और निवेशक

ट्रेडर और निवेशकों को सलाह देते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि निवेशकों के लिए भारत में कोई दिक्कत नहीं है। अगर आपका पोर्टफोलियो डाइवर्सिफाइड है तो दिक्कत नहीं है। एक ही बास्केट में अपना सारा निवेश नहीं करें। पोर्टफोलियो में HDFC बैंक भी चाहिए और जोमैटो भी चाहिए। पोर्टफोलियो में इंफोसिस भी चाहिए और HAL भी चाहिए। ट्रेडर के लिए स्क्रीन से बड़ा कोई नहीं होना चाहिए। जब स्क्रीन बोले खरीदें तो खरीदो, जब बोले बेचें तो बिकवाली करो। ट्रेडर्स को ट्रेंडिंग और कॉन्ट्रैटिंग मार्केट समझनी होगी। कॉन्ट्रैटिंग मार्केट में छोटा मुनाफा और छोटा लॉस। ट्रेंडिंग मार्केट में बड़ा मुनाफा और छोटा ।लॉस बड़े लॉस को सिस्टम से खत्म कर दीजिए।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी पर आज की स्ट्रैटेजी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहला सपोर्ट 24,500 (Hourly सपोर्ट) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,250 (20 DEMA) पर है। वहीं पहला रजिस्टेंस 24,800 (50% retracement zone) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,000 (Psychological) पर है। हमने 24800 पर कुछ मुनाफावसूली की सलाह दी थी। बाकी लॉन्ग पोजीशन पर अब 24,450 (क्लोजिंग) का SL रखें। खरीदने का जोन 24,500-24,600 पर है इसके लिए 24,400 पर स्टॉपलॉस लगाए। कभी बेचें जब निफ्टी पहले घंटे का निचला स्तर तोड़े और स्टॉपलॉस दिन का हाई लगाए।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

बैंक निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 53,160 (Policy day low) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 52,685-52,850 पर है। लॉन्ग रहें, 52,850 का SL लगाएं। खरीदने का जोन 53,100-53,300 पर है और इसके लिए स्टॉपलॉस 52,850 पर लगाए। अभी के लिए निफ्टी बैंक पर बिकवाली का कोई ट्रेड नहीं। 52,685 के नीचे ही निफ्टी बैंक में बिकवाली की सलाह होगी।

Stock Market Live Updates:गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।