Share Market Today: कमजोर ग्लोबल संकेतों और चौतरफा बिकवाली के चलते शेयर बाजारों में आज 2 अगस्त को भारी गिरावट आई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 1 फीसदी से अधिक टूट गए। इससे निवेशकों को सिर्फ एक दिन में करीब 4.56 लाख करोड़ रुपये का तगड़ा नुकसान हुआ। सभी प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्सेज भी लाल निशान भी बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट रियल्टी शेयरों में देखने को मिली। निफ्टी रियल्टी 3.5 प्रतिशत से अधिक गिरा। वहीं ऑटो और मेटल शेयरों के इंडेक्स में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट आई। आईटी इंडेक्स में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। जबकि बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी क्रमशः 1.19 प्रतिशत और 0.58 प्रतिशत लुढ़ककर बंद हुआ।
