
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 30 जुलाई को बढ़कर 452.24 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 29 जुलाई को 451.44 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 80,000 करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 80,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में 4.87 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद सन फार्मा (Sun Pharma), एनटीपीसी (NTPC), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयर 1.41 फीसदी से लेकर 0.87 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
वहीं सेंसेक्स के बाकी 15 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी टाटा मोटर्स (Tata Motors) का शेयर 3.47 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं पावर ग्रिड (Power Grid), इटर्नल (Eternal), बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयरों में 0.68 फीसदी से लेकर 1.38% तक की गिरावट देखी गई।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,158 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,030 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,966 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 162 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 144 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 66 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।