Share Market Today: शेयर बाजार ने मंगलवार 14 जनवरी को शानदार वापसी की। सेंसेक्स 170 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बढ़कर 23,200 के पार पहुंच गया। इसके साथ ही बाजार में पिछले 4 दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया। ब्रॉडर मार्केट में भी शानदार उछाल आई। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 2.13 फीसदी उछल गया। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 1.69 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। इसके चलते आज शेयर बाजार के निवेशकों की सपंत्ति आज करीब 6.57 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। आज के कारोबार के दैरान बैकिंग, मेटल और एनर्जी शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर आईटी और FMCGs शेयरों में बिकवाली का रुख जारी रहा।
कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 169.62 अंक या 0.22 फीसदी बढ़कर 76,499.63 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 121.65 अंक या 0.53 फीसदी की तेजी के साथ 23,207.60 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों ने ₹6.57 लाख करोड़ कमाए
सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 19 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयरों में 5.18 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद एनटीपीसी (NTPC), टाटा स्टील (Tata Steel), जोमैटो (Zomato) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर 2.64 फीसदी से लेकर 4.22 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट
वहीं सेंसेक्स के बाकी 11 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी एचसीएल टेक (HCL Tech) का शेयर 8.63 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), टाइटन (Titan), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) के शेयरों में 1.25 फीसदी से 3.48% तक की गिरावट देखी गई।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
2,869 शेयरों में रही गिरावट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,073 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,869 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,097 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 107 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 80 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 221 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।