Get App

Share Market: गिरते शेयर बाजार में भी स्मॉलकैप शेयरों ने कराई चांदी, निवेशकों ने ₹96,000 करोड़ कमाए

Share Market Today: ग्लोबल ट्रेड वार की आशंका के बीच सेंसेक्स और निफ्टी आज 4 मार्च को गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी लगातार 10वें दिन लाल निशान में बंद हुए। वहीं सेंसेक्स गिरकर 73,000 के नीचे चला गया। हालांकि छोटे और मझोले शेयरों में इससे उलट चाल देखने को मिली। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.28 फीसदी उछलकर बंद हुआ। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति आज करीब 96,000 करोड़ रुपये बढ़ गई

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 04, 2025 पर 5:44 PM
Share Market: गिरते शेयर बाजार में भी स्मॉलकैप शेयरों ने कराई चांदी, निवेशकों ने ₹96,000 करोड़ कमाए
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 384.97 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: ग्लोबल ट्रेड वार की आशंका के बीच सेंसेक्स और निफ्टी आज 4 मार्च को गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी लगातार 10वें दिन लाल निशान में बंद हुए। वहीं सेंसेक्स गिरकर 73,000 के नीचे चला गया। हालांकि छोटे और मझोले शेयरों में इससे उलट चाल देखने को मिली। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.28 फीसदी उछलकर बंद हुआ। वहीं मिडकैप इंडेक्स में 0.08 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। इसके चलते निवेशक आज मुनाफे में रहे। निवेशकों की संपत्ति में कुल करीब 96,000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो, आईटी, ऑटो, टेलीकॉम और इंडस्ट्रियल शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर ऑयल एंड गैस, कैपिटल गुड्स और इंडस्ट्रियल शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 96.01 अंक या 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 72,989.93 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 36.65 अंक या 0.17 फीसदी टूटकर 22,082.65 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹96,000 करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 4 मार्च को बढ़कर 384.97 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 3 मार्च को 384.01 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 96,000 करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 96,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें