Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज शानदार दिन रहा। सेंसेक्स ने जहां पहली बार 80,000 के स्तर को पार किया। वहीं निफ्टी भी अपने नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। बैकिंग शेयरों में तेजी और चौतरफा खरीदारी ने दोनों इंडेक्सों को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा दिया। इस तेजी के चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज दिन भर में करीब 3.32 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों इंडेक्स 0.86%-0.86% की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं ऑयल एंड गैस को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए। आज के कारोबार के दौरान सबसे अधिक तेजी बैंकिंग, फाइनेंशियल और टेलीकॉम शेयरों में देखने को मिली।
