Share Market: सेंसेक्स पहली बार 81000 के ऊपर बंद, निवेशकों को फिर भी ₹1 लाख करोड़ का घाटा

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज 18 जुलाई को मिलाजुला रुख देखने को मिला। एक तरफ सेंसेक्स और निफ्टी ने नया रिकॉर्ड बनाया। वहीं दूसरी मिडकैप और स्मॉलकैपल शेयरों में तगड़ी गिरावट देखी गई। इसके चलते शेयर बाजार में आज रिकॉर्ड ऊंचाई के बावजूद निवेशकों को करीब 1 लाख करोड़ का घाटा हुआ

अपडेटेड Jul 18, 2024 पर 7:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 454.22 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज 18 जुलाई को मिलाजुला रुख देखने को मिला। एक तरफ सेंसेक्स और निफ्टी ने नया रिकॉर्ड बनाया। वहीं दूसरी मिडकैप और स्मॉलकैपल शेयरों में तगड़ी गिरावट देखी गई। इसके चलते शेयर बाजार में आज रिकॉर्ड ऊंचाई के बावजूद निवेशकों को करीब 1 लाख करोड़ का घाटा हुआ। सेंसेक्स में लगातार चौथे दिन तेजी रही और इसने 81,522.55 अंक का अपना नया उच्चतम स्तर छुआ। वहीं निफ्टी ने भी कारोबार के दौरान 24,837.75 का अपना नया उच्चतम स्तर छुआ। हालांकि दूसरी ओर व्यापक बाजार में, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में क्रमश: 1.15 फीसदी और 0.99 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

आज के कारोबार के दौरान आईटी, बैंकिंग और FMCG शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। दूसरी ओर कैपिटल गुड्स, इंडस्ट्रियल्स, यूटिलिटी, पावर और मेटल शेयरों में मुनाफावसूली दिखी। कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 626.91 अंक या 0.78% की तेजी के साथ 81,343.46 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 187.85 अंक या 0.76% की तेजी के साथ 24,800.85 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के 1.02 लाख करोड़ रुपये डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 16 जुलाई को आज घटकर 454.22 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 15 जुलाई को 455.24 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.02 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.02 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में सबसे अधिक 2.95 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), इंफोसिस (Infosys) और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई और ये 1.85% से लेकर 2.57 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 8 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी एशियन पेंट्स (Asian Paints) का शेयर 1.59 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel), एनटीपीसी (NTPC), अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) और टाटा स्टील (Tata Steel)के शेयर क्रमश: 0.48% से लेकर 0.89% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex17f

2,500 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,016 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,425 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 2,500 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 91 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 239 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 25 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex17

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- MTNL Shares: रॉकेट की तरह भागा MTNL का शेयर, 20% उछलकर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा भाव, जानें कारण

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।