Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार बुधलवार 24 अप्रैल को लगातार चौथे दिन तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 114 उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 22,400 के पार चला गया। छोटे और मझोले शेयरों में भी जमकर खरीदारी दिखी। इसके चलते बीएसई में लिस्टेड कंपनियों के निवेशकों की संपत्ति आज दिन भर में करीब 1.78 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। आज के कारोबार के दौरान मेटल, फार्मा और इंडस्ट्रियल्स शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। दूसरी ओर आईटी और टेलीकम्युनिकेशंस शेयरों में बिकवाली रही।
कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 114.49 अंक या 0.16% की तेजी के साथ 73,852.94 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 45.05 अंक या 0.20% चढ़कर 22,413.05 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों ने ₹1.78 लाख करोड़ कमाए
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। इसमें भी जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) के शेयरों में सबसे अधिक 3.95 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद टाटा स्टील (Tata Steel) पावर ग्रिड (Power Grid) कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये 1.48% से लेकर 2.89 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर
वहीं सेंसेक्स के बाकी 13 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी सन फार्मा (Sun Pharma) का शेयर 1.07 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयर 0.61% से लेकर 1.01% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
2,253 शेयरों में रही तेजी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,929 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,253 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,561 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 115 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 267 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 11 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।