Share Market Fall: इन 4 कारणों से शेयर बाजार में भारी गिरावट, निवेशकों के ₹2.25 लाख करोड़ डूबे

Share Market Today: चौतरफा बिकवाली और मुनाफावसूली के चलले भारतीय शेयर बाजार आज 3 मई को तगड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 733 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी फिसलकर 22, 500 के नीचे आ गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज दिन भर में करीब 2.25 लाख करोड़ रुपये डूब गई

अपडेटेड May 03, 2024 पर 8:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 406.24 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: चौतरफा बिकवाली और मुनाफावसूली के चलते भारतीय शेयर बाजार आज 3 मई को तगड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 733 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी फिसलकर 22, 500 के नीचे आ गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज दिन भर में करीब 2.25 लाख करोड़ रुपये डूब गई। हालांकि बाजार ने आज की शुरुआत तेजी के साथ की थी और निफ्टी ने पहले घंटे में 22,475.85 का नया उच्चतम स्तर छू लिया था। हालांकि बाद में बाजार अपनी बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी क्रमश: 0.21 और 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं मेटल और फार्मा छोड़कर बाकी सभी सेक्टरोल इंडेक्स भी लाल निशान में बदं हुए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 732.96 अंक या 0.98% की गिरावट के साथ 73,878.15 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 172.35 अंक या 0.76% टूटकर 22,475.85 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹2.25 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 2 मई को घटकर 406.24 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 2 मई को 408.49 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज 2.25 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 2.25 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।


सेंसेक्स के 30 में सिर्फ 6 शेयर ही आज तेजी के साथ बंद हुए।

sensexstock

आइए जानते हैं आज बाजार में गिरावट के पीछे क्या प्रमुख कारण रहे-

1. हैवीवेट शेयरों में मुनाफावसूली

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि आज की गिरावट के पीछे प्रमुख कारण हैवीवेट शेयरों में मुनाफावसूली रही। हैवीवेट शेयरों में मुनाफावसूली से न सिर्फ बाजार ने अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी, बल्कि इसने इंडेक्सों को लाल निशान में भी धकेल दिया। सेंसेक्स के शेयरों की बात करें रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी, लर्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल और नेस्ले इंडिया सभी में 2 फीसदी से अधिक गिरावट और ये टॉप-5 लूजर्स में शामिल रहे।

2. अमेरिका का नॉन-फार्म पेरोल आंकड़ा

अमेरिका के लेबर मिनिस्ट्री से आने वाले एक अहम आंकड़े से पहले निवेशक आज सतर्क दिखे। लेबर मिनिस्ट्री, नॉन-फार्म पेरोल आंकड़ा जारी करने वाली यह है। यह आकड़ा कृषि क्षेत्रों, निजी घरों, मालिकों, सेना को छोड़कर बाकी सेक्टर में उपलब्ध श्रमिकों की संख्या बताता है।

3. लोकसभा चुनाव नतीजों से पहले की घबराहट

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि शुक्रवार की गिरावट के पीछे एक अहम कारण लोकसभा चुनाव नतीजों से पहले की घबराहट भी है। पहले 2 चरणों के दौरान कम मतदान से यह आशंका थोड़ी बढ़ गई है कि चुनाव के नतीजे बाजार के अनुमानों से थोड़े अलग हो सकते हैं। निवेशक अपने हिसाब से इसका आकलन करने में जुटे हुए हैं।

4. ऊंचा वैल्यूएशन

भारतीय शेयर बाजार नेपिथले एक साल में ग्लोबल इंडेक्सों को आउटपरफॉर्म किया है। पिछले एक साल में ग्लोबल मार्केट कैप जहां 11 फीसदी बढ़ा है, वहीं भारत में यह 44 फीसदी बढ़ा है। निफ्टी का पीई रेशियो इसके ऐतिहासिक औसत के करीब है। वहीं P/B रेशियो ऐतिहासिक औसत को पार कर गया है। फिलहाल निफ्टी अगले एक साल की अनुमानित आय के 19.7 गुना पीई पर कारोबार कर रहा है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें-Max Estates Shares: दो दिन में 28% चढ़ा इस रियल एस्टेट कंपनी का शेयर, ₹9,000 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए साइन की डील

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।