Share Market: सेंसेक्स 378 अंक उछला, निवेशकों की एक दिन में ₹2.18 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 20 अगस्त को मजूबत बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 378 अंकों का उछाल आया। वहीं निफ्टी भी 24,700 के पार पहुंच गया। इस तेजी के चलते निवेशकों की आज दिन भर में करीब 2.18 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई। ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों से मार्केट सेंटीमेंट बेहतर हुआ

अपडेटेड Aug 20, 2024 पर 10:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 456.58 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 20 अगस्त को मजूबत बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 378 अंकों का उछाल आया। वहीं निफ्टी भी 24,700 के पार पहुंच गया। इस तेजी के चलते निवेशकों की आज दिन भर में करीब 2.18 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई। ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों से मार्केट सेंटीमेंट बेहतर हुआ। हालांकि, आखिरी घंटे में हुई बिकवाली ने इंट्राडे की बढ़त को कुछ हद तक खत्म कर दिया। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.98 फीसदी और 0.52 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुए। FMCG को छोड़कर बीएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 378.18 अंक या 0.47 फीसदी की तेजी के साथ 80,802.86 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 126.20 अंक या 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 24,698.85 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹2.18 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 19 अगस्त को बढ़कर 456.57 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 19 अगस्त को 454.39 लाख करोड़ रुपये पर था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 2.18 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के आज 30 में से 24 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। इसमें भी बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के शेयरों में 3.25 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद इंडसइंड बैंक (Indusind Bank), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के शेयर 1.42 फीसदी से लेकर 2.29 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 6 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का शेयर 1.30 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं आईटीसी (ITC), अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports), जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) और अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement)के शेयरों में 0.16 फीसदी से 0.48% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex38f

 

2,394 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,036 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,394 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,544 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 98 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 291 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 21 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex38

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Hindustan Zinc फिर बांट रही तगड़ा डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट फिक्स, ऐलान पर थमी शेयरों की गिरावट

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।